अगर आप अपनी कार के कम ग्राउंड क्लीयरेंस से परेशान हैं और खर्चा भी कम करना चाहते हैं तो आप कॉयल स्प्रिग में असिस्टर्स को लगा सकते हैं। असिस्टर की मदद से आसानी से कार का ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असिस्टर पॉल्यूरिथेन से बना होता है। इसे कॉयल स्प्रिग के बीच में लगाया जाता है। असिस्टर कॉयल के समय को कम करके उसे सख्त बना देता है। इसी वजह से कॉयल का मूवमेंट कम हो जाता है और गाड़ी किसी गड्डे को आसानी से पार कर जाती है। असिस्टर लगवाने से की हाइट 10 से 15 एमएम तक बढ़ जाती है।
अगर आप कार के ग्राउंड क्लीयरेंस की कमी से जूझ रहे हैं तो आप कार में बड़े टायर और रिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तकनीक की वजह से कार की ऊंचाई कुछ एमएम तक बढ़ जाती है। इससे आसानी से ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ जाता है। मगर ऐसा करने से कार का सस्पेंशन खराब हो सकता है। कई बार कार को मोड़ने में भी दिक्कत आती है। यहां पर आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में काफी खर्चा हो सकता है।
कार का ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाने के लिए आप स्टीफर सस्पेंशन का सहारा ले सकते हैं। स्टॉक सस्पेंशन की जगह पर आप स्टीफर सस्पेंशन कार में लगवा सकते हैं। अगर सस्पेंशन नरम हो जाए तो गाड़ी गड्डों में और खराब रास्तों पर ज्यादा तेजी से उछलकर चलती है। ऐसे में स्टीफर सस्पेंशन गाड़ी के संतुलन को सही रखता है और साथ ही ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाने का भी काम करता है।