फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP Number: क्या आप अपनी गाड़ी के लिए एक खास नंबर चाहते हैं, तो जानें कैसे बुक करें फैंसी या वीआईपी नंबर

Mon, 05 Aug 2024 05:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में गाड़ियां आने-जाने के साधन से कहीं बढ़कर मानी जाती हैं। अपनी पहचान को और स्थापित करने के लिए, कई अमीर खरीदार अपने वाहनों के लिए एक फैंसी या अनोखा रजिस्ट्रेशन नंबर चुनते हैं। जानें आप अपनी गाड़ी के लिए कैसे बुक कर सकते हैं फैंसी या वीआईपी नंबर।
विज्ञापन
Representative Image - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में गाड़ियां आने-जाने के साधन से कहीं बढ़कर मानी जाती हैं। लोग अपनी पहचान को अपनी कार या बाइक की पसंद से जोड़ देते हैं। अपनी पहचान को और स्थापित करने के लिए, कई अमीर खरीदार अपने वाहनों के लिए एक फैंसी या अनोखा रजिस्ट्रेशन नंबर चुनते हैं। कभी-कभी लोग अपने सभी वाहनों के लिए एक विशिष्ट पैटर्न से चिपके रहना चाहते हैं। और कभी-कभी यह अंक ज्योतिष का मामला होता है।
विज्ञापन

एक फैंसी वीआईपी नंबर प्लेट हासिल करने में अक्सर एक प्रीमियम लागत आती है। ये विशेष रजिस्ट्रेशन नंबर अब क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा आयोजित ई-नीलामी के जरिए उपलब्ध हैं। जहां व्यक्ति अपने पसंदीदा नंबर प्लेट के लिए बोली लगा सकते हैं। यदि आप सबसे ज्यादा बोली लगाते हैं तो आप एक फैंसी नंबर को हासिल कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य शुल्क
ज्यादातर मामलों में, एक विशेष नंबर के आवेदक को एक निश्चित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। और अपनी पसंदीदा नंबर के लिए बेस प्राइस (आधार मूल्य) को कॉशन मनी के रूप में जमा करना पड़ता है। एक बार जब किसी व्यक्ति को नंबर आवंटित कर दिया जाता है, तो शेष राशि का भुगतान आरटीओ को एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर करना होगा। ऐसा करने में नाकाम रहने पर आवेदन रद्द हो जाएगा। जबकि कॉशन मनी वापस हो जाती है, लेकिन पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाता है।

फैंसी या वीआईपी नंबर प्लेट हासिल करने के चरण
यहां हम आपको बता रहे हैं कि कोई व्यक्ति अपनी कार, स्कूटर या मोटरसाइकिल के लिए एक फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे बुक कर सकता है। फैंसी वीआईपी नंबर प्लेट हासिल करने के इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक उपयोगकर्ता के तौर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 2: अपना अकाउंट बनाएं और लॉग इन करें।

स्टेप 3: अपने संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) चुनें और उपलब्ध सूची से अपना पसंदीदा फैंसी नंबर चुनें। आप अपने इच्छित अंकों को दर्ज करके किसी विशिष्ट नंबर की उपलब्धता भी जांच सकते हैं। हर नंबर के लिए रिजर्वेशन फीस प्रदर्शित किया जाता है।

स्टेप 4: आवश्यक पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और अपने चुने हुए नंबर को रिजर्व करें।
स्टेप 5: अपने इच्छित फैंसी नंबर प्लेट के लिए नीलामी में भाग लें। अपनी बोली दर्ज करें और प्रतिस्पर्धी बोलियों पर नजर रखें। यदि आवश्यक हो तो अपनी बोली बढ़ाने के लिए तैयार रहें।
स्टेप 6: ई-नीलामी के पूरा होने के बाद, नंबर प्लेट सुरक्षित करने के लिए आवश्यक भुगतान करें या यदि लागू हो तो कोई भी रिफंड हासिल करें।
स्टेप 7: आवंटन पत्र प्रिंट करें, जो आपके आवंटित फैंसी या वीआईपी नंबर प्लेट के लिए एक आधिकारिक संदर्भ है।
विज्ञापन

वीआईपी नंबर प्लेट की उपलब्धता ऑनलाइन ऐसे चेक करें
यदि कोई फैंसी नंबर प्लेट हासिल करना चाहता है, तो वह MoRTH वेबसाइट पर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकता है:

स्टेप 1: MoRTH वेबसाइट पर जाएं और पृष्ठ के नीचे 'च्वाइस नंबर' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: उपलब्ध नंबर देखने के लिए राज्य और संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का चयन करें।
स्टेप 3: यदि खरीदारों के मन में विशिष्ट संख्याएं हैं, तो वे उपलब्धता की जांच करने के लिए उन्हें दर्ज कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें