फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: गर्मियों में कार ड्राइविंग के दौरान एसी देगा बेहतर कूलिंग, इन टिप्स को रखें याद

Wed, 24 Apr 2024 01:45 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में कार में एसी का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। ऐसे में कार का एसी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। ऐसे में वाहन चालक गर्मी से बचने के लिए अपनी गाड़ियों में लगातार एसी यानी एयरकंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। गर्मी के मौसम में गाड़ियों में एसी की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में कार का एसी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें और साथ ही कूलिंग भी अच्छी करें, ये काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। आगे खबर में जानिए कार का एसी कैसे अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें। इन टिप्स को फॉलो करें। 

विज्ञापन

कार के केबिन की गर्म हवा को बाहर निकालें

कार का एसी अपनी पूरी क्षमता के साथ कूलिंग करें, इसके लिए सबसे पहले आपको केबिन से गर्म हवा को बाहर निकालना होगा। ऐसा करने के लिए आपको सबसे पहले कार की एक विंडो को ओपन करना होगा। फिर कार का टेलगेट खोलें, ताकि हवा का सर्कुलेशन सही तरीके से हो जाएं। आप ऐसा दो से तीन बार कर सकते हैं। 

विंडो करें ओपन

कार में एसी अच्छी कूलिंग करें, इसके लिए जरूरी है कि आप जब भी कार के एसी को ऑन करें तो थोड़ी सी विंडो को भी ओपन कर दें। ऐसा करने से केबिन की गर्मा हवा बाहर चली जाएगी और एसी की ठंडी हवा केबिन को जल्दी ठंडा कर देगी। इस तकनीक से एसी बेहतर कूलिंग अनुभव दे पाएगा।

ब्लोअर को धीमी गति से चलाएं

गर्मियों में कार का एसी बेहतर कूलिंग प्रदान करें, इसके लिए जरूरी है कि एसी ऑन करने के बाद ब्लोअर को धीमी गति पर रखें। कभी भी ब्लोअर को सीधे तेज स्पीड में ऑन न करें, ऐसा करने पर एसी अपनी पूरी क्षमता के साथ कूलिंग नहीं दे पाएगा। 
विज्ञापन

डैशबोर्ड को करें कवर

गर्मियों के मौसम में अक्सर देखा गया है कि कार के प्लास्टिक सूरज की तेजी रोशनी से ज्यादा गर्म हो जाते हैं। इस वजह से कार के केबिन का तापमान काफी गर्म हो जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप कार के डैशबोर्ड को किसी कपड़े से ढक सकते हैं। ऐसा करने से सूरज की सीधी रोशनी केबिन को अधिक गर्म नहीं कर पाएंगी। साथ ही केबिन का तापमान भी कम रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें