वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) (आरसी) एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, जो यह साबित करता है कि वाहन वैध रूप से पंजीकृत है। यह प्रमाणपत्र वाहन मालिक को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) (आरटीओ) द्वारा जारी किया जाता है। यदि किसी कारणवश आपकी आरसी गुम हो गई है, चोरी हो गई है या खराब हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। तय प्रक्रिया के तहत आप इसकी डुप्लीकेट आरसी आसानी से हासिल कर सकते हैं।