नई कार के लिए लोन लेने से पहले आपको सभी बैंकों की ब्याज दर की तुलना करनी चाहिए। रिसर्च के दौरान आपको कार लोन की सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप अपने हिसाब से किसी भी कार लोन को चुन सकते हैं।
कार लोन के लिए आप शुरुआती पेमेंट को थोड़ा ज्यादा रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको दो फायदे होंगे। पहला आपकी ईएमआई पेमेंट कम हो जाएंगी। दूसरा आपको कम ब्याज दर चुकानी होगी।
कार लोन लेने से पहले हमेशा कंपनी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। ऐसा करके आप दस्तावेजों में किसी तरह के छुपे हुए चार्ज के बारे में जान सकते हैं। अगर आपने सही से नियम और शर्तों को नहीं पढ़ा तो आपको आगे जाकर इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कार लोन लेते वक्त कभी भी जल्दबाजी न करें। आपकी कार के लिए कौन सी कंपनी या फिर बैंक सबसे अच्छा ऑफर दे रहा है। आपको एक बार इसकी तुलना करनी चाहिए। ऐसा करके आप काफी फायदा ले सकते हैं।
कार लोन लेने पर आपको उसका इंश्योरेंस भी लेना चाहिए। ऐसा करके आप कार लोन को काफी हद तक सुरक्षित कर सकते हैं। भविष्य में किसी भी तरह की अनहोनी से खुद को बचा सकते हैं।