फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

Tue, 06 Dec 2022 02:44 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहते हैं कि आपकी नई कार बिना परेशानी सालों तक आपका साथ निभाए। तो कार में कुछ चीजों को खरीदने के बाद करवाना बेहतर होता है। इनमें से ही एक काम है रबड़ पेंट का, जिसे करवाने पर कार के निचले हिस्से को जंग से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कार को लंबे समय तक साथ रखने के लिए खरीदा जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग अनजाने में ऐसी जरूरी कामों को नहीं करवाते हैं जिससे कार की उम्र को बढ़ाया जा सके। ऐसा ही एक काम है रबड़ पेंट की कोटिंग करवाना। इसे करवाने के क्या फायदे होते हैं और इसे करवाने में कितना खर्च होता है साथ ही इसे कहां से करवाना बेहतर होता है। इसकी पूरी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या होती है रबड़ पेंट कोटिंग

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार के निचले हिस्से को पानी और जंग से बचाने के लिए रबड़ पेंट की कोटिंग करवाई जाती है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

क्या है नुकसान

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश या पानी में कार चलाने पर सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा इंजन और कार के निचले हिस्से को होता है। अगर कार के निचले हिस्से में पानी रह जाए तो वहां पर जंग लगने का खतरा होता है। एक बार जंग लगने के बाद कार का फर्श गलने लगता है और कार का ढांचा काफी जल्दी कमजोर हो जाता है। जिसे ठीक करवाने में समय और पैसा दोनों खराब होते हैं।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

क्या हैं फायदे

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार के निचले हिस्से हिस्से में अगर रबड़ कोटिंग होती है तो बारिश या पानी में कार चलाने के समय वहां पर पानी टिक नहीं पाता। अगर थोड़ा पानी रह भी जाता है तो सुरक्षा की लेयर के कारण निचले हिस्से में जंग लगने का खतरा नहीं होता।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki: मारुति लाएगी खास तकनीक वाली डिजायर और स्विफ्ट, मिलेगा 40 से ज्यादा का एवरेज
विज्ञापन

किस हिस्से पर होती है कोटिंग

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रबड़ कोटिंग को कार के निचले हिस्से पर किया जाता है। जिससे कार को चलाने के दौरान यह दिखाई नहीं देती। निचले हिस्से में सिर्फ साइलेंसर को छोड़कर कार के पूरे हिस्से को कोटिंग के दौरान कवर किया जाता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

कहां से करवाएं

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप भी अपनी कार में रबड़ पेंट की कोटिंग करवाना चाहते हैं तो इसे कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर आसानी से करवाया जा सकता है। कंपनी के सर्विस सेंटर से करवाने के अलावा किसी अच्छे मैकेनिक के पास जाकर भी कोटिंग करवाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना आएगा खर्च

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रबड़ कोटिंग या एंटी रस्ट कोटिंग की बात करें तो अलग-अलग तरह की कारों के कारण इसके दाम में भी फर्क आता है। लेकिन दो से पांच हजार रुपये के बीच कोटिंग को करवाया जा सकता है। कुछ सर्विस सेंटर रबड़ कोटिंग करवाने पर वारंटी भी देते हैं।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें