फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Car AC Tips: बारिश में आपकी कार का एसी बना सकता है बदबू और कोहरे की वजह, जानें बचाव के आसान तरीके

Wed, 15 Jul 2026 07:50 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Car AC Tips: क्या इन दिनों बारिश में आपकी कार के एसी से भी बदबू आती है ? या विंडशील्ड पर बार-बार कोहरा जमता है? मॉनसून की नमी AC सिस्टम में फफूंद और बैक्टीरिया बढ़ा सकती है। जानें इसे साफ, असरदार और बदबू-रहित रखने के आसान तरीके।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Car AC Bad Smell: मानसून का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन कार के एसी के लिए नई परेशानी भी लेकर आता है। बारिश और नमी के कारण एसी सिस्टम के अंदर फफूंद, बैक्टीरिया और बदबू पैदा हो सकती है। यही वजह है कि कई बार विंडशील्ड पर कोहरा जम जाता है और कार के अंदर सीलन जैसी गंध आने लगती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


विंडशील्ड पर कोहरा क्यों जमता है?
बारिश के मौसम में बाहर की हवा गर्म और नम होती है, जबकि कार के अंदर एसी की वजह से हवा ठंडी रहती है। जब इन दोनों के तापमान में अंतर होता है, तो विंडशील्ड पर कोहरा जमने लगता है।

कोहरा हटाने का सही तरीका
अक्सर लोग यह गलती करते हैं, कि एसी फल चला देते हैं, लेकिन ध्यान रहे एसी को फुल ब्लास्ट पर चलाने के बजाय फैन को कम स्पीड पर रखें।
  • वेंट्स को विंडशील्ड की ओर मोड़ें।
  • रिसर्कुलेशन मोड की जगह Fresh Air Intake मोड का इस्तेमाल करें।
  • AC को साथ चलाते रहें ताकि केबिन की नमी कम हो सके।
  • बादलों वाले ठंडे दिन में भी AC को कुछ मिनट चलाएं, इससे केबिन सूखा रहता है और अगली बार कोहरा कम बनता है।
विज्ञापन

कार के AC से बदबू क्यों आती है?
  • कार के AC में एक हिस्सा होता है जिसे Evaporator कहा जाता है। यह डैशबोर्ड के पीछे लगा होता है और हवा को ठंडा करते समय उसमें मौजूद नमी को बाहर निकालता है।
  • मॉनसून में यह हिस्सा ज्यादा देर तक नम रहता है। इस नम सतह पर धूल, परागकण, बैक्टीरिया और फफूंद जमा होने लगते हैं। यही कारण है कि AC चलाने पर सीलन या खट्टी बदबू आने लगती है।
  • अगर AC की ड्रेन ट्यूब ब्लॉक हो जाए, तो पानी अंदर जमा हो सकता है और बदबू की समस्या और बढ़ सकती है।

बदबू और फफूंद से बचने के आसान उपाय

केबिन एयर फिल्टर समय पर बदलें
अगर आपकी कार 12,000–15,000 किमी चल चुकी है, या AC कमजोर लग रहा है, या बदबू आ रही है, तो केबिन एयर फिल्टर बदलवा देना चाहिए। यह सस्ता और आसान रखरखाव का काम है।

पार्किंग से पहले AC बंद करें
कार पार्क करने से लगभग 1 मिनट पहले एसी बंद कर दें और सिर्फ फैन चलने दें। इससे Evaporator सूख जाता है और रात भर नमी जमा नहीं रहती। यह बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फफूंद को बढ़ने से रोकता है।

मानसून में कार AC को बेहतर रखने की छोटी आदतें
  • AC को समय-समय पर चलाते रहें, भले ही मौसम ठंडा हो।
  • फ्रेश एयर मोड का इस्तेमाल करें ताकि केबिन में नमी कम हो।
  • विंडशील्ड पर कोहरा बनने पर फैन स्पीड कम रखें।
  • अगर बदबू लगातार बनी रहे तो AC सर्विस और ड्रेन ट्यूब की जांच कराएं।

छोटी सावधानी, बड़ा फायदा
  • मानसून में कार एसी की देखभाल सिर्फ आराम के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। साफ एसी बेहतर कूलिंग देता है, विंडशील्ड पर कोहरा कम बनाता है और केबिन में ताजी हवा बनाए रखता है।
  •  साथ ही, जब सिस्टम सही तरीके से काम करता है तो ईंधन की खपत भी बेहतर रह सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में ये छोटी आदतें आपकी कार और सफर दोनों को बेहतर बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें