देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम में अगर आप कार से कही पर जा रहे हैं तो आप एसी यानी एयरकंडीशनर का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी एक गलती की वजह से कार की माइलेज कम हो सकती है। अधिकतर लोग कार में बैठते ही कार का एसी शुरू कर देते हैं, इससे कार की माइलेज पर कितना प्रभाव पड़ता है। आइए नीचे खबर में जानते हैं।
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से माइलेज पर फर्क
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में एसी के अधिक इस्तेमाल से माइलेज पर फर्क पड़ता है। ऑटो एक्सपर्ट के मुताबिक, कार में ज्यादा एसी चलाने से गाड़ी की माइलेज पर 5 से 10 फीसदी तक असर पड़ता है। ऐसे में कार का एसी अपनी जरूरत के हिसाब से चलाया जा सकता है। हालांकि, कार का एसी बार-बार शुरू और बंद करने से सिस्टम में दिक्कत आ सकती है।
इस तरह से करें एसी का इस्तेमाल
- गर्मी के मौसम में कार का एसी शुरू में हल्का रखें। अगर आपकी कार में ऑटोमेटिक या क्लाइमेट कंट्रोल फीचर है तो कार को शुरू करने के बाद एसी को फौरन धीमा कर दें। हालांकि, आप कुछ समय बाद कार का एसी तेज कर सकते हैं। ऐसा करने से कार के एसी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- अगर आप सूरज की तेज रोशनी में कार चला रहा हैं तो कार की विंडो को खोलकर एसी को पूरी स्पीड में शुरू कर दें। कुछ देर बाद आप विंडो को बंद कर सकते हैं।
- कार के केबिन की गर्म हवा को बाहर करने के लिए आप विंडो को थोड़ा सा खोल दें। साथ ही एसी को ऑन कर दें, ऐसे में कार की सारी गर्म हवा धीरे-धीरे बाहर चली जाएगी।
- कार के एसी को सही रखने के लिए आप समय-समय पर उसकी सर्विस करवाते रहे। अगर कार के एसी में कोई भी बड़ी दिक्कत लगे तो एसी के कंप्रेसर की जल्दी से जांच करवाएं।