फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini: चैटजीपीटी और AI ने ढूंढ निकाली चोरी हुई ₹3 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार, दो साल बाद मिली लग्जरी कार

Thu, 28 Aug 2025 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका में एक शख्स ने AI और ChatGPT की मदद से अपनी चोरी हुई Lamborghini Huracan Evo वापस पाई। जानिए कैसे दो साल बाद 3 करोड़ की ये सुपरकार बरामद हुई।
विज्ञापन
Lamborghini Huracan Evo - फोटो : Lamborghini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में, एक व्यक्ति ने अपनी दो साल से गुम हुई महंगी गाड़ी का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रयू की Lamborghini Huracan Evo (लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवो) को किराएदारों ने ले लिया। जिन्होंने लगभग दो दर्जन लग्जरी कारें वापस नहीं कीं। यही नहीं, इस गैंग पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कागजात बनाए, मालिकाना हक के रिकॉर्ड बदल दिए और कारों को नए नामों से बेच डाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Used Car Buying Tips: सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं? डील फाइनल करने से पहले जान लें ये छह जरूरी टिप्स

हालांकि पुलिस ने कई गाड़ियां बरामद कर लीं, लेकिन एंड्रयू की लैम्बोर्गिनी का कुछ पता नहीं चल पाया। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब उन्हें इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज मिला, जिसमें कार की ताजा तस्वीरें थीं और पूछा गया था कि क्या उन्होंने कार बेच दी है। जिसने मैसेज भेजा, उसे कार के अंदर मिला एक बिजनेस कार्ड मिला था और उसने सोचा कि एंड्रयू अभी भी सुपरकार्स बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care: मॉनसून के बाद कैसे करें कार की देखभाल, बारिश के बाद गाड़ी को सुरक्षित रखने के छह आसान टिप्स

ChatGPT ने कैसे की मदद
इस मैसेज के बाद गार्सिया (एंड्रयू) ने खुद तलाश शुरू की। उन्होंने कार की तस्वीरें चैटजीपीटी में डालकर गूगल की लोकेशन टूल्स के साथ मिलाया।

गार्सिया ने CBS 8 को बताया कि एआई ने इतनी जानकारी दे दी जिससे वह कार की लोकेशन तक पहुंच पाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार को ट्रैक किया और रिकॉर्ड देखकर कन्फर्म किया कि यह वही कार है जो एंड्रयू की थी।

जैसे ही जगह की पुष्टि हुई, पुलिस ने एक्शन लिया और Lamborghini Huracan Evo को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें - 2025 BMW X5: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 बीएमडब्ल्यू एक्स5, जानें कीमत और फीचर्स

Lamborghini Huracan का सफर
लैंबॉर्गिनी हुराकान पहली बार 2014 में लॉन्च की गई थी। पहले इसका कूपे मॉडल आया, फिर इसके बाद स्पाइडर और रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट लॉन्च किए गए।

2016 में Performante मॉडल आया जिसने परफॉर्मेंस के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद 2018 में Performante Spyder आया।

यह भी पढ़ें - TVS Orbiter: टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलता है खास सुरक्षा फीचर, गिर गया तो मोटर में ये होता है 

यह भी पढ़ें - ABS vs Combi Brakes: ABS ब्रेक क्या है और यह CBS से कैसे अलग है? आपकी बाइक के लिए क्या है सबसे सुरक्षित? 
विज्ञापन

2019 में Lamborghini ने Huracan EVO को पेश किया, जिसमें अपडेटेड V10 इंजन और बेहतर एयरोडायनामिक्स दिए गए थे।

2021 में कंपनी ने Huracan STO (Super Trofeo Omologata) लॉन्च किया, जो रेसिंग तकनीक से बनी स्ट्रीट-लीगल कार थी। इसके बाद 2022 में Huracan Tecnica और फिर Huracan Sterrato आई। Sterrato खास थी क्योंकि यह लैंबॉर्गिनी की पहली ऑल-टेरेन V10 सुपरकार थी। जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव के साथ हाई-परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग को जोड़ा गया था। 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: रेनो ट्राइबर 2022 ई20-ईंधन के अनुकूल है या नहीं? वाहन मालिक की दुविधा पर कंपनी ने दिया आधिकारिक बयान 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें