होंडा कार्स इंडिया भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को एक बार फिर से मबूत करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ग्लोबल स्टैंडर्ड के बजाय खास भारत-स्पेसिफिक (India-specific) प्रोडक्ट्स तैयार करने के बारे में सोच रही है। इसका मकसद सही कीमत पर बेहतर परफॉर्मेंस वाली एसयूवी भारतीय ग्राहकों को देना है। कंपनी की योजना है कि वह 2030 तक 10 नए मॉडल पेश करने की है, जिसमें सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट और मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट पर विशेष फोकस रहेगा।
कितने विकल्पों के साथ आएगी नई एसयूवी
- अनुमान है कि भारतीय बाजार में ब्रियो (Brio), जैज (Jazz) और डब्ल्यूआर-वी (WR-V) के बंद होने के बाद सब-4 मीटर सेगमेंट में होंडा की हिस्सेदारी बढ़ाने में इस आगामी एसयूवी की मुख्य भूमिका होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल होंडा के ग्लोबल स्मॉल कार प्लेटफॉर्म या एक नए मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है।
- मल्टी-पावरट्रेन सपोर्ट: इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है कि यह आईसीई, ईवी और हाइब्रिड जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों का सपोर्ट कर सकती है।
कब तक होगी लॉन्च और किससे होगा मुकाबला?
- होंडा की यह नई सब-कॉम्पैक्ट 4-मीटर एसयूवी भारतीय बाजार में साल 2028 तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी का कहना है कि इस कार को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयारी किया जाएगा।
- मुकाबले की बात करें तो यह बाजार में उतरते ही टाटा नेक्सर, मारुति सुजुकी ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (XUV 3XO) जैसी गाड़ियों का टक्कर दे सकती है।
आने वाले हफ्तों में एलिवेट फेसलिफ्ट और नई EV की तैयारी
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी से पहले भी होंडा के पास भारतीय बाजार के लिए बड़े प्लान तैयार हैं:
- होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: कंपनी आने वाले हफ्तों में अपनी लोकप्रिय मिडसाइज एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है, जिसमें मामूली डिजाइन बदलावों के साथ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।
- होंडा 0 अल्फा ईवी: एलिवेट फेसलिफ्ट के बाद होंडा अपनी नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी होंडा 0 अल्फा को बाजार में उतारेगी। इसका मुकाबला मारुति ई-विटारा, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी विंडसर ईवी और टाटा सिएरा ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
सिविक, अकॉर्ड और सीआर-वी की भारत वापसी की योजना!
इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि होंडा अपनी प्रीमियम इमेज को और मजबूत करने के लिए कुछ एतिहासिक कदम उठा सकती है:
- सीबीयू रूट से वापसी: कंपनी अपनी बेहद लोकप्रिय ग्लोबल कारों सिविक (Civic), अकॉर्ड (Accord) और सीआर-वी (CR-V) को सीमित संख्या में (CBU या फुल इंपोर्ट यूनिट्स के तौर पर) भारत लाने पर विचार कर रही है। इन्हें केवल हाइब्रिड मॉडल में पेश किए जाने की संभावना है।
- होंडा प्रील्यूड: इसके अलावा कंपनी अपनी स्पोर्ट्स कार होंडा प्रील्यूड (Honda Prelude) हाइब्रिड को एक हेलो प्रोडक्टके रूप में भारत में पेश करने की योजना बना रही है।