पेटेंट से हुआ इलेक्ट्रिक मॉडल खुलासा
नए पेटेंट दस्तावेजों के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक होंडा शाइन के मौजूदा पेट्रोल मॉडल वाले चेसिस पर तैयार की जा रही है। ऐसे में डिजाइन भी कुछ हद तक शाइन जैसा ही हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म का दोबारा इस्तेमाल करने से बाइक की प्रोडक्शन कॉस्ट में बड़ी कटौती की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: 20,000 डाउन पेमेंट कर खरीदेंगे 350cc बाइक तो कितनी बनेगी EMI? जानिए पूरा हिसाब
जानकारी के मुताबिक, अधिकांश पार्ट्स पहले से मौजूद शाइन मॉडल से लिए जा सकते हैं। पेटेंट डिटेल्स के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक बाइक में एक कॉम्पैक्ट मोटर दी जाएगी जिसे सिंगल-स्पीड रिडक्शन गियर ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। यह मोटर मौजूदा इंजन के ब्रैकेट पर फिट हो सकता है।
जहां एक तरफ होंडा अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से अपडेट कर रही है, वहीं कंपनी भारत में बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है। एक्टिवा ई जैसे स्कूटर में यह तकनीक पहले से उपलब्ध है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक से जुड़ी अधिक जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आ सकती है।