मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक से एक कदम आगे
आज की मॉडर्न मोटरसाइकिलें पहले से ही एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स पर काफी हद तक निर्भर हो चुकी हैं। इन सभी का मकसद बाइक को स्थिर रखना होता है, लेकिन अंतिम नियंत्रण राइडर के हाथ में ही रहता है। होंडा की यह प्रस्तावित तकनीक इस सोच से आगे बढ़ते हुए, संभावित टक्कर की स्थिति में बाइक को खुद दिशा बदलने में सक्षम बनाती है।
यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार, फिर चर्चा में क्यों आई मारुति सियाज?
कैमरा और सेंसर से खतरे की पहचान
पेटेंट दस्तावेजों के अनुसार, इस सिस्टम में कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये सेंसर सड़क पर मौजूद संभावित खतरे या टक्कर की आशंका को पहचानेंगे। जैसे ही सिस्टम को खतरे का संकेत मिलेगा, यह स्टेयरिंग में हल्का या जरूरत के अनुसार मजबूत इनपुट देकर बाइक को खतरे से दूर ले जाने की कोशिश करेगा। यह कारों में मिलने वाले लेन-कीपिंग या कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम जैसा ही है, लेकिन दोपहिया वाहनों के अनुरूप ढाला गया है।
यह भी पढ़ें - Road Transport: 2026 के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय का बड़ा रोडमैप, नए टोल सिस्टम और सड़क सुरक्षा कानून की तैयारी
राइडर की प्रतिक्रिया के हिसाब से मदद
होंडा ने इस तकनीक के दो अलग-अलग काम करने के तरीके बताए हैं। अगर राइडर पहले ही ब्रेक, स्टेयरिंग या थ्रॉटल के जरिए प्रतिक्रिया दे चुका है, तो सिस्टम केवल हल्की सहायता देगा ताकि राइडर का संतुलन न बिगड़े। वहीं, अगर सिस्टम यह समझता है कि राइडर ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, तो यह ज्यादा सक्रिय होकर बाइक की दिशा बदलने में मदद करेगा। लेकिन इस तरह कि अचानक झटका न लगे और बाइक अस्थिर न हो।
यह भी पढ़ें - GRAP: दिल्ली से ग्रैप-4 हटा, जानें बीएस3, बीएस4 पेट्रोल और बीएस4 डीजल वाहन में क्या चल सकता है और क्या नहींं
मोटरसाइकिलिंग की दुनिया में उठते सवाल
हालांकि यह तकनीक सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है। लेकिन मोटरसाइकिलों की प्रकृति को देखते हुए इससे जुड़े कुछ सवाल भी खड़े होते हैं। दोपहिया वाहन सड़क हादसों के लिहाज से सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। ऐसे में राइडर आमतौर पर पहले से सतर्कता, सही रोड पोजिशन और बचाव के रास्तों की योजना बनाकर चलते हैं। स्टेयरिंग में सीधा हस्तक्षेप करने वाली किसी भी तकनीक के लिए यह बेहद जरूरी होगा कि वह हर जटिल ट्रैफिक स्थिति को सही ढंग से समझ सके।
ह भी पढ़ें - High Court: ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक वैध, हाईकोर्ट का आदेश- बीमा कंपनी को देना होगा हर्जाना
भरोसे और स्वीकार्यता की चुनौती
कारों के मुकाबले मोटरसाइकिलों में हैंडलबार पर किया गया हल्का सा अप्रत्याशित इनपुट भी संतुलन और दिशा पर बड़ा असर डाल सकता है। यही वजह है कि कई राइडर्स के लिए यह विचार ही असहज हो सकता है कि बाइक खुद स्टेयरिंग का फैसला ले। फिलहाल यह तकनीक केवल पेटेंट के स्तर पर है। यह भविष्य में प्रोडक्शन तक पहुंचेगी या नहीं, और अगर पहुंचती है तो राइडर्स इसे कितना स्वीकार करेंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा।
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, कार बाजार की बदली तस्वीर, लेकिन ट्रेंड वही रहा
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुईं ये पांच बेहतरीन क्रूजर बाइक्स, आराम, स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस का नया दौर