फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Shine Celebration Edition: फेस्टिव सीजन से पहले नया शाइन सेलेब्रेशन एडीशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 25 Aug 2022 08:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने उपभोक्ताओं को फिर से बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए नए अवतार में नई शाइन सेलेब्रेशन एडीशन को लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Honda Shine Celebration Edition - फोटो : Honda Motorcycle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही 125cc एक्जीक्यूटिव सेगमेंट में Honda Shine (होंडा शाइन) को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने उपभोक्ताओं को फिर से बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए नए अवतार में नई शाइन सेलेब्रेशन एडीशन को लॉन्च किया है। 
विज्ञापन


बेहद आकर्षक लुक वाले एक्जीक्यूटिव मोटरसाइकल ब्रांड्स में से एक शाइन, को शुरूआत से ही बहुत अच्छी लोकप्रियता मिली है, शहरी एवं ग्रामीण बाजारों के दोपहिया उपभोक्ताओं ने इसे खूब प्यार दिया है।

नए एडीशन के लॉन्च पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेन्ट एवं सीईओ, आत्सुशी ओगाता ने कहा, "देश में आगामी त्योहारों के मद्देनजर, एचएमएसआई में हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने उपभोक्ताओं के इस उत्साह को बढ़ाना चाहते हैं। 'सबसे आकर्षक एक्जीक्यूटिव मोटरसाइकल' के रूप में मशहूर ब्रांड शाइन लाखों भारतीयों को दोपहिया वाहन का बेजोड़ अनुभव प्रदान कर रही है। मुझे विश्वास है कि नया सेलेब्रेशन एडीशन अवतार त्योहारों के उत्साह को कई गुना बढ़ा देगा और हमारे उपभोक्ताओं को नया अनुभव प्रदान करेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda Shine Celebration Edition - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Shine नए अवतार में
शाइन का नया सेलेब्रेशन एडीशन आकर्षक गोल्डन थीम में नए लुक के साथ पेश किया गया है। नई स्ट्राइप्स, गोल्डन विंगमार्क एम्बलेम और टैंक टॉप पर सेलेब्रेशन एडीशन लोगो जैसे कई लुभावने वैल्यू एडीशन्स के साथ नया एडीशन बेहतर प्रीमियम स्टाइल देता है। जहां, नई सैडल ब्राउन सीट प्रीमियम लुक के साथ राइडर को गर्व का अहसास देती है, वहीं मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक मफलर कवर, साइड कवर्स पर गोल्डन टच और फ्रंट पर नई गोल्डन गार्निश त्योहारों के उत्साह के साथ मेल खाती प्रतीत होती है। 

कलर और कीमत
शाइन का सेलेब्रेशन एडीशन दो नए आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है- मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक और मैट सेंगरिया रैड मैटेलिक। यह नई दिल्ली में 78,878 रुपये की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत पर ड्रम और डिस्क दोनों वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें