फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपकमिंग कार: क्या बदल जाएगा होंडा एलिवेट का अंदाज? फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी, जानें भारत में कब होगी लॉन्च

Sat, 03 Oct 2026 03:42 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा कार्स इंडिया ने एलीवेट फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी कर दिया है। साथ ही इसकी लॉन्चिंग तारीख भी तय हो गई है। ऐसे में सवाल है कि कुछ ही दिनों में लॉन्च होने वाली इस नई एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे बड़े अपडेट्स मिलेंगे या नहीं? आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत, बुकिंग और संभावित फीचर्स के बारे में।
 
विज्ञापन
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट टीजर जारी - फोटो : hondacarindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा कार्स इंडिया अपनी मिड-साइज एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने होंडा एलिवेटे फेसलिफ्ट का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस नई एसयूवी को छह अक्तूबर 2026 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

अगर आप इस नई कार को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे अधिकृत (रजिस्टर्ड) होंडा डीलरशिप पर 21 हजार की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

एक्सटीरियर में क्या-क्या नया मिलेगा?
टीजर के अनुसार, फेसलिफ्टेड मॉडल में कई ऐसे डिजाइन बदलाव देखने को मिले हैं जो पहले मौजूदा वेरिएंट में नहीं थे। जो इस प्रकार हैं...

  • नया लोगो पॉजीशन: सबसे बड़ा और अनोखा बदलाव यह है कि होंडा का बैज (लोगो) अब फ्रंट ग्रिल की जगह हुड (बोनेट) पर लगाया जाएगा।
  • कनेक्टेड लाइटिंग: इसमें नई कनेक्टेड DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स) और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स देखने को मिलेंगी।
  • रीडिजाइन फ्रंट लुक: कार के फ्रंट में नया ग्रिल, नया बंपर और अपडेटेड हेडलाइट सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन

केबिन और हाई-टेक फीचर्स में बड़े अपडेट्स
हालांकि टीजर में इंटीरियर की सही से झलक नहीं दिखी है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि एलिवेट फेसलिफ्ट का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स से लैस हो सकता है। अनुमान के अनुसार, इनमें ये सुविधाएं मिल सकती हैं।

  • पैनोरमिक सनरूफ: मौजूदा सिंगल-पेन सनरूफ की जगह अब पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है।
  • 360-डिग्री कैमरा: पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री व्यू कैमरा दिया जाएगा।
  • वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक सीट्स: हायर वेरिएंट्स में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलने की संभावना है।
  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल: केबिन में बेहतर कूलिंग के लिए डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जोड़ा जा सकता है।
  • इंटीरियर थीम: सीटों के नए लुक के साथ-साथ डैशबोर्ड और केबिन ट्रिम्स में नए एक्सेन्ट्स देखने को मिलेंगे।


सुरक्षा और एडीएएस फीचर्स
मौजूदा होंडा एलिवेट में पहले से ही कंपनी का होंडा सेंसिंग (ADAS) पैकेज दिया जाता है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (CMBS), एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। फेसलिफ्टेड मॉडल में अतिरिक्त और अपडेटेड ADAS फंक्शंस जोड़े जा सकते हैं, जिससे सुरक्षा स्तर और बेहतर होगा।

इंजन, पावर और माइलेज कैसा हो सकता है?
फेसलिफ्ट मॉडल में इंजन और गियरबॉक्स विकल्प पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन मिल सकता है। साथ ही यह इंजन लगभग 120 BHP की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। माइलेज के मामले में कंपनी का दावा है कि  इस कार की माइलेज 15.31 किमी/लीटर से 16.92 किमी/लीटर तक है।

कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल मौजूदा हाेंडा एलिवेट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.80 लाख से शुरू होकर लगभग 16.77 लाख तक जाती है। नए और एडवांस्ड फीचर्स जुड़ने के कारण फेसलिफ्टेड मॉडल की कीमतों में मौजूदा कार के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें