फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर निर्यात में रहा पीछे: विदेशों में किसने मारी बाजी? देखें टॉप-20 की लिस्ट

Sat, 31 Oct 2026 01:12 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • डियो सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाला स्कूटर बना।
  • छह महीने में 1.23 लाख यूनिट एक्सपोर्ट हुई।
  • कुल एक्सपोर्ट में 1.12 लाख यूनिट की बढ़ोतरी।
  • जुपिटर, चेतक और रिज्टा की भी मांग बढ़ी।
विज्ञापन
H1 FY2027 स्कूटर एक्सपोर्ट सूची - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप एक नया और शानदार स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन सही मॉडल को लेकर थोड़े असमंजस में हैं, तो आप एक्सपोर्ट बिक्री के आंकड़ों के आधार पर अपनी पसंद का स्कूटर चुन सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2027 की पहली छमाही (H1 FY2027) यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान एक्सपोर्ट हुए स्कूटर्स की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। घरेलू बाजार में भले ही होंडा एक्टिवा ने अपना दबदबा कायम रखा हो, लेकिन विदेशी बाजारों में तस्वीर बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन

दूसरे देशों में भारतीय स्कूटर्स की मांग के मामले में होंडा डियो ने बाजी मारी है। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच होंडा डियो की 1.23 लाख से ज्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट की गईं। वहीं दूसरी तरफ, इस दौरान होंडा एक्टिवा की केवल 10,659 यूनिट्स ही विदेश भेजी जा सकीं।
इस तरह विदेशी बाजार में एक्सपोर्ट के मामले में डियो ने एक्टिवा को 1054% से भी ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि इस दौरान कौन-सा स्कूटर एक्सपोर्ट की सूची में किस स्थान पर रहा।
विज्ञापन


एक्सपोर्ट में में किसने मारी बाजी?
  • वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान देश से कुल 4,35,363 यूनिट स्कूटर्स का एक्सपोर्ट किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 1,12,757 यूनिट्स ज्यादा है।
  • इस एक्सपोर्ट रिपोर्ट पर नजर डालें तो इसमें होंडा डियो विदेशी खरीदारों की पहली पसंद बना और 1,23,104 यूनिट्स के आंकड़े के साथ एक्सपोर्ट चार्ट में पहले पायदान पर रहा। इसके बाद दूसरे स्थान पर होंडा नवी रही। विदेशी बाजार में इसकी कुल1,04,032 यूनिट्स भेजी गईं। 
  • वहीं, भारतीय बाजार में अपना दबदबा कायम रखने वाली विदेशी बाजार में मजबूत प्रदर्शन नहीं कर सकी और एक्सपोर्ट की सूची में 9वें स्थान पर रही। इसके अलावा, टीवीएस जुपिटर, बजाज चेतक और एथर रिज्टा जैसे मॉडल्स ने भी विदेशी बाजारों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की।

यहां एक नजर में देखें एक्सपोर्ट लिस्ट
 
नंबर स्कूटर मॉडल H1 FY27 H1 FY26 अंतर
1 डियो 1,23,104 77,877 +45,227
2 नवी 1,04,032 97,200 +6,832
3 एनटॉर्क 50,744 53,138 -2,394
4 रेजर 41,422 31,776 +9,646
5 जूम 23,791 12,938 +10,853
6 बर्गमैन 18,716 19,321 -605
7 एक्सेस 14,807 6,739 +8,068
8 जुपिटर 14,110 2,164 +11,946
9 एक्टिवा 10,659 3,900 +6,759
10 आईक्यूब 7,762 2,270 +5,492
11 चेतक 5,459 210 +5,249
12 एवेनिस 4,556 4,144 +412
13 वेस्पा 3,524 2,739 +785
14 SXR 50 3,072 3,120 -48
15 रिज्टा 2,502 123 +2,379
16 ऑर्बिटर 2,392 शून्य +2,392
17 एथर 450 2,271 1,653 +618
18 अप्रिलिया 902 885 +17
19 फैसिनो 480 541 -61
20 विडा 351 नौ +342

कुल एक्सपोर्ट में 1.12 लाख यूनिट की बढ़ोतरी
  • वित्तीय वर्ष 2027 की पहली छमाही में इन स्कूटर्स का कुल एक्सपोर्ट 4,35,363 यूनिट रहा। पिछले साल के मुकाबले इसमें 1,12,757 यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • आंकड़ों से साफ है कि विदेशी बाजारों में भारतीय स्कूटर्स की मांग बनी हुई है। हालांकि, घरेलू बाजार के हिसाब से बात करें तो यहां और एक्सपोर्ट की रैंकिंग एक जैसी नहीं है। भारत में एक्टिवा की मजबूत पकड़ के बावजूद विदेशों में डियो सबसे आगे रहा। वहीं, जुपिटर, चेतक और रिज्टा जैसे मॉडल के एक्सपोर्ट में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें