मॉडर्न टेक्नोलॉजी
CB350 RS होंडा की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स मिलते हैं जिससे यह एक बेहतरीन राइड का अनुभव देती है। इस सेगमेंट की बाइक में पहली बार असिस्ट एंड स्लिपर क्लच गियर शिफ्टंग को स्मूद बनाते हैं और क्लच लीवर ऑपरेशन लोड को कम कर सुनिश्चित करते हैं कि राइड आरामदायक बनी रही और बार-बार गियर बदलने पर भी राइडर को थकान न हो।
विंटेज लुक वाला सेगमेंट में पहली बार आधुनिक डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है जो हर तरह की जानकारी देता है जैसे टोर्क कंट्रोल, एबीएस, साइड स्टैंड इंडीकेटर विद इंजन इन्हीबिटर, गियर पोजिशन इंडीकेटर और बैटरी वोल्टेज।
ईंधन दक्षता की डिटेल्स तीन मोड्स में मिलती है जो राइड के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है।
- रियल टाइम माइलेजः लाइव माइलेज डिस्प्ले करता है।
- औसत माइलेजः यह राइडिंग के पैटर्न और स्थितियों के आधार पर औसत माइलेज डिस्प्ले करता है।
- डिस्टेंस टू एम्पटीः यह बताता है कि टैंक में ईंधन खत्म होने तक आपकी CB350RS कितनी दूरी तय कर सकती है।
सेगमेन्ट में पहली बार होंडा सलेक्टेबल टोर्क कंट्रोल (एचएसटीसी), स्मार्ट टोर्क कंट्रोल सिस्टम फ्रन्ट और रियल व्हील स्पीड के बीच अंतर को पहचान कर रियल व्हील ट्रैक्शन बनाए रखने में मदद करता है, तथा स्लिप रेशो की जानकारी देता है और फ्यूल इंजेक्शन के जरिए इंजन पर कंट्रोल बनाए रखता है। मीटर की बाई ओर दिए स्विच की मदद से एचएसटीसी को ऑन-ऑफ किया सकता है। डिजिटल डिस्प्ले में एक ‘टी’ इंडीकेटर उस समय चमकने लगता है जब सिस्टम सक्रिय होता है।