होंडा अल्फा इलेक्ट्रिक SUV
- फोटो : amarujala.com
कैसी होगी होंडा अल्फा EV की बाहरी डिजाइन?
- होंडा के जारी किए गए स्केच में अल्फा ईवी का फ्रंट लुक काफी चौड़ा और दमदार दिखाई देता है। इसके फ्रंट में डार्क पैनल दिया गया है, जिस पर कंपनी का नया एच एम्ब्लम नजर आता है।
- साथ ही फ्रंट के ऊपरी हिस्से में एक पतली लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है। यह दोनों किनारों पर मौजूद लाइटिंग एलिमेंट्स को आपस में जोड़ती है। वहीं, निचले बंपर में हॉरिजॉन्टल ओपनिंग्स और अलग रंग का ट्रिम देखने को मिलता है।
- साइड प्रोफाइल की बात करें तो इस कार में बड़े व्हील आर्चेस और डार्क बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसमें बड़े ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। कार का ओवरऑल लुक अपराइट रखा गया है। इसकी छत पीछे की तरफ धीरे-धीरे नीचे की ओर ढलती है, जबकि विंडो लाइन पीछे की ओर उठती हुई दिखाई देती है।
- इसके अलावा, डोर पैनल्स पर स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है। फ्रंट डोर हैंडल्स फ्लश-फिटिंग होंगे, जबकि पीछे के डोर हैंडल्स विंडो लाइन के पास लगाए गए हैं। SUV में पारंपरिक आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स भी दिए गए हैं।
बड़े टचस्क्रीन के साथ मिलेगा डिजिटल केबिन
- होंडा अल्फा ईवी का केबिन भी आधुनिक डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी के इंटीरियर स्केच में हॉरिजॉन्टल लेआउट वाला डैशबोर्ड दिखाया गया है। इसके बीच में बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है, जबकि स्टीयरिंग व्हील के पीछे अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मौजूद है।
- इसमें टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिस पर नया एच एम्ब्लम दिया गया है। सेंट्रल टचस्क्रीन पर एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी भी दिखाई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इंफोटेनमेंट सिस्टम की पूरी जानकारी नहीं दी है। टचस्क्रीन का साइज और इसके दूसरे फीचर्स की भी पुष्टि होना बाकी है।
फिजिकल क्लाइमेट कंट्रोल और ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग
- होंडा ने केबिन में सिर्फ बड़ी स्क्रीन पर निर्भर रहने के बजाय कुछ जरूरी कंट्रोल्स के लिए फिजिकल बटन भी दिए हैं। सेंट्रल डिस्प्ले के ठीक नीचे अलग कंट्रोल पैनल मौजूद है, जिसमें क्लाइमेट कंट्रोल के फिजिकल बटन दिखाई देते हैं। इससे ड्राइवर और यात्रियों को एयर कंडीशनिंग से जुड़े कंट्रोल इस्तेमाल करने में आसानी होगी।
- डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है। वहीं, सेंटर कंसोल में सामान रखने के लिए स्टोरेज स्पेस, चार्जिंग पोर्ट्स और अतिरिक्त कंट्रोल्स मिलेंगे। दूसरी रो में बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। इससे साफ है कि कंपनी ने पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम का भी ध्यान रखा है।
पांच लोगों के बैठने की होगी जगह
- होंडा अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी का केबिन पांच-सीटर लेआउट में तैयार किया गया है। इसके स्केच में हल्के रंग की अपहोल्स्टरी दिखाई गई है। पीछे की सीट पर तीन हेड रेस्ट्रेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, बीच में फोल्डिंग सेंटर आर्मरेस्ट मिलेगा, जिसमें कपहोल्डर्स भी मौजूद होंगे।
- फ्रंट सीटों के पीछे स्लिम सीटबैक डिजाइन और केबिन में बड़े साइड विंडोज भी दिखाई देते हैं। कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी का केबिन आराम, तकनीक और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
- हालांकि, अभी कंपनी ने यात्रियों के लिए उपलब्ध जगह, बूट कैपेसिटी और कार के फाइनल डायमेंशन्स की जानकारी साझा नहीं की है।
मार्च 2026 से भारत में चल रही टेस्टिंग
होंडा ने मार्च 2026 से ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी थी। फिलहाल कंपनी इसे देश की अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में परख रही है।
भारत में इसका प्रोडक्शन होना इस मॉडल के लिए अहम है, क्योंकि यही देश इसका ग्लोबल प्रोडक्शन बेस भी बनेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी बैटरी, मोटर, ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग क्षमता और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। इन सभी जानकारियों के लिए दो दिसंबर 2026 को होने वाले वैश्विक प्रीमियर का इंतजार करना होगा।