फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Charger: घर पर लगवाएं EV चार्जर, बचाएं हजारों रुपये; जानें कितना आएगा खर्च और कैसे मिलेगा सब्सिडी का फायदा

Tue, 09 Jun 2026 06:07 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV Charger Installation: क्या आप भी नई इलेक्ट्रिक खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन उसके पहले चार्जिंग की चिंता आपको रोक रही है। तो आपको बता दें कि अब घर पर ईवी चार्जर लगवाना पहले से कहीं आसान और किफायती हो गया है। आइए ईवी चार्जिंग इंस्टॉलेशन का खर्च, सरकारी सब्सिडी और इससे संबंधित कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Electric Car Charging at Home: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, लेकिन आज भी कई लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल चार्जिंग को लेकर होता है। अच्छी बात यह है कि अब इलेक्ट्रिक कार मालिकों के लिए घर पर ही ईवी चार्जर लगवाना काफी आसान और किफायती हो गया है। सरकार की विभिन्न सब्सिडी योजनाएं, पीएम ई-ड्राइव पहल और वाहन कंपनियों के इंस्टॉलेशन ऑफर्स इस खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो घर पर चार्जिंग सेटअप से जुड़ी ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की हो सकती है।

विज्ञापन


EV चार्जर क्या होता है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है?

  • इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए खास चार्जिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है। यह मुख्य रूप से EV चार्जर दो प्रकार के होते हैं—AC (स्लो चार्जर) और DC (फास्ट चार्जर)।
  • घरेलू उपयोग के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर सबसे उपयुक्त माना जाता है।
  • यह आमतौर पर 7kW से 22kW क्षमता के बीच काम करता है और रातभर में एक सामान्य इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरह चार्ज कर सकता है। ऐसे में बार-बार सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन जाने की जरूरत भी कम हो जाती है।


घर पर  ईवी चार्जर लगवाने में कितना खर्च आता है?

  • अगर आप घर में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहते हैं, तो घरेलू इसे लगाने की कुल लागत कई तरीकों पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसकी कीमत 35,000 रुपये से लेकर ₹1.5 लाख तक जा सकती है।
  • इस खर्च में चार्जर यूनिट, वायरिंग, सुरक्षा उपकरण, सर्किट ब्रेकर और इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल होते हैं।
  • कई वाहन निर्माता कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स और एमजी मोटर्स अपने ग्राहकों को खरीद के साथ मुफ्त या रियायती इंस्टॉलेशन की सुविधा भी देती हैं, जिससे शुरुआती लागत कम हो सकती है।

विज्ञापन

घर पर EV चार्जर लगाने की प्रक्रिया क्या है?

  • चार्जर इंस्टॉल करने से पहले सबसे जरूरी कदम स्थानीय डिस्कॉम (बिजली विभाग) से आवश्यक बिजली लोड की मंजूरी लेना होता है। इसके बाद प्रमाणित इंस्टॉलर की ओर से साइट सर्वे किया जाता है, जिसमें वायरिंग, अर्थिंग और मीटरिंग की जांच की जाती है। अधिकांश मामलों में पूरा इंस्टॉलेशन 1 से 2 दिनों के भीतर पूरा हो जाता है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार सुरक्षित अर्थिंग और डेडिकेटेड मीटर का उपयोग करना जरूरी होता है। कई कंपनियां 15 मीटर तक की केबलिंग भी बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराती हैं।


सरकारी सब्सिडी से कैसे कम हो सकता है खर्च?
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई प्रोत्साहन योजनाएं चला रही हैं।

  • PM E-DRIVE योजना और FAME-II कार्यक्रम के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ राज्यों में घरेलू चार्जिंग पॉइंट्स पर विशेष सब्सिडी भी उपलब्ध है। जैसे मान लीजिए दिल्ली में घरेलू या अपार्टमेंट चार्जिंग पॉइंट पर ₹6,000 तक की 100 प्रतिशत सब्सिडी मिल सकती है।
  • वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी 30 से 80 प्रतिशत तक की सहायता, कम बिजली टैरिफ और वित्तीय सुविधाएं दी जा रही हैं।


घर पर चार्जिंग से कितनी बचत हो सकती है?

  • इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए घरेलू चार्जिंग लंबे समय में काफी किफायती साबित हो सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि घर पर चार्जिंग करने से हर महीने ईंधन खर्च में लगभग एक हजार रुपये से दो हजार रुपये तक की बचत संभव है।
  • इसके अलावा EV में पारंपरिक वाहनों की तुलना में मेंटेनेंस भी कम होता है और बैटरी की उम्र आमतौर पर 8 से 10 साल तक हो सकती है। अगर चार्जिंग सिस्टम को सोलर पैनल के साथ जोड़ा जाए, तो बिजली खर्च को और भी कम किया जा सकता है।


चार्जर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • EV चार्जर खरीदते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि सुरक्षा और गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि केवल BIS या IS17017 प्रमाणित चार्जर ही खरीदें। गलत इंस्टॉलेशन या ओवरलोडिंग से बचने के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन की मदद लें।
  • अगर आप किसी अपार्टमेंट या सोसाइटी में रहते हैं, तो व्यक्तिगत चार्जर के साथ-साथ सामुदायिक EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का विकल्प भी तलाश सकते हैं।


EV खरीदने से पहले यह तैयारी जरूर करें

  • इलेक्ट्रिक कार खरीदना सिर्फ वाहन चुनने तक सीमित नहीं है। बेहतर अनुभव के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी भी उतनी ही जरूरी है। 
  • घर पर सही EV चार्जर और उपलब्ध सरकारी लाभों का उपयोग करके न केवल चार्जिंग आसान बनाई जा सकती है, बल्कि लंबे समय में अच्छी-खासी बचत भी की जा सकती है। 
  • ऐसे में EV खरीदने से पहले चार्जिंग व्यवस्था और सब्सिडी विकल्पों की जानकारी लेना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें