होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपडेटेड OBD2B-अनुपालन वाला हॉर्नेट 2.0 मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। और यह अब पूरे भारत में सभी HMSI रेड विंग और बिग विंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।
2025 Honda Hornet 2.0: इंजन पावर और गियरबॉक्स
हॉर्नेट 2.0 में 184.40 cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन है, जो OBD2B मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 8,500 rpm पर 16.76 bhp का पावर आउटपुट देता है और 6,000 rpm पर 15.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह एक असिस्ट और स्लिपर क्लच से लैस है। जो क्लच पुल को हल्का बनाने में मदद करता है और आक्रामक डाउनशिफ्टिंग के दौरान रियर-व्हील लॉकअप को रोकता है।
2025 Honda Hornet 2.0: क्या कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं?
अपडेटेड हॉर्नेट 2.0 में इसके बॉडी पैनल पर आकर्षक नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके बोल्ड लुक को और भी निखारते हैं। यह पूरी तरह से एलईडी लाइटिंग सिस्टम से लैस है, जो बेहतर दृश्यता और सड़क पर एक दमदार मौजूदगी देता है।
2025 Honda Hornet 2.0
- फोटो : HMSI
2025 Honda Hornet 2.0: कलर स्कीम क्या हैं?
2025 होंडा हॉर्नेट 2.0 चार कलर स्कीम में उपलब्ध है। जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, रेडिएंट रेड मेटैलिक, एथलेटिक ब्लू मेटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक जैसे रंग शामिल हैं।
2025 Honda Hornet 2.0: कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो 2025 होंडा हॉर्नेट 2.0 में ऑल एलईडी लाइटिंग, मोबाइल उपकरणों को चार्ज करने के लिए यूएसबी सी चार्जिंग पोर्ट और होंडा रोडसिंक एप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा वाला 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। जो राइडर्स को नेविगेशन सपोर्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट और एसएमएस नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं देता है।
कंपनी की उम्मीदें
अपडेटेड हॉर्नेट 2.0 को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "अगस्त 2020 में पहली बार पेश किए जाने के बाद से ही हॉर्नेट 2.0 इस सेगमेंट में एक गेम-चेंजर रहा है। पिछले कुछ सालों में, हमने मोटरसाइकिल को लगातार अपडेट किया है और यहां तक कि विशेष MotoGP एडिशन मॉडल भी पेश किए हैं, जिनमें से प्रत्येक को हमारे ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। नए OBD2B-अनुपालन वाले हॉर्नेट 2.0 के साथ, हमारा लक्ष्य अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं के साथ मिलकर और भी अधिक परिष्कृत राइडिंग अनुभव प्रदान करके इस विरासत को आगे बढ़ाना है।"