फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Activa 2025: नई अपडेटेड होंडा एक्टिवा 2025 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Thu, 23 Jan 2025 07:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में एक्टिवा का नया OBD2B वर्जन लॉन्च किया। अपडेटेड एक्टिवा अब कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है।
विज्ञापन
Honda Activa 2025 - फोटो : HMSI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में एक्टिवा का नया OBD2B वर्जन लॉन्च किया। अपडेटेड एक्टिवा अब कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है। नई 2025 होंडा एक्टिवा की शुरुआती कीमत करीब 80,000 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से ज्यादा है।
विज्ञापन

इंजन पावर
अपडेटेड एक्टिवा में कई मैकेनिकल अपडेट किए गए हैं। जिन्हें आगामी नियमों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसके दिल में 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन है जो अब OBD2B के अनुरूप है। यह 8,000 rpm पर 5.88 kw का पावर और 5,500 rpm पर 9.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) बढ़ाने के लिए आइडलिंग स्टॉप सिस्टम से भी लैस है।

Honda Activa 2025 - फोटो : HMSI
एडवांस्ड फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह होंडा रोडसिंक एप को सपोर्ट करता है। जिससे नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन आसानी से एक्सेस होते हैं, जिससे राइडर चलते-फिरते भी कनेक्ट रह सकते हैं। एक्टिवा अब USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से भी लैस है। जिससे राइडर्स को चलते-फिरते अपने डिवाइस चार्ज करने की सुविधा मिलती है।

लुक, डिजाइन और कलर ऑप्शन
एक्टिवा ने अपनी आइकॉनिक छवि को बरकरार रखा है। और अब टॉप-स्पेक एच-स्मार्ट के अलावा डीएलएक्स वेरिएंट के लिए भी अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसकी विजुअल अपील को और भी बेहतर बनाते हैं। इसे तीन वैरिएंट्स, एसटीडी, डीएलएक्स और एच-स्मार्ट में पेश किया जाएगा। जिसमें बिक्री के लिए छह रंग विकल्प उपलब्ध हैं। जिसमें पर्ल प्रेशियस व्हाइट, डिसेंट ब्लू मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल साइरन ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन

Honda Activa 2025 - फोटो : HMSI
कंपनी की उम्मीदें
नई एक्टिवा को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "एक्टिवा हमेशा से भारतीय ग्राहकों के लिए मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने में सबसे आगे रही है। अपने लेटेस्ट 2025 वर्जन के साथ, यह इनोवेशन, सुविधा और विश्वसनीयता के सही मिश्रण को अपनाता है। जिसने इसे भारत का सबसे पसंदीदा स्कूटर बना दिया है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ TFT डिस्प्ले और OBD2B-अनुरूप इंजन का जुड़ना तकनीक और स्थिरता के मामले में सबसे आगे रहने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें पूरा विश्वास है कि नई एक्टिवा न सिर्फ हमारे ग्राहकों के लिए राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। बल्कि भारतीय स्कूटर बाजार में होंडा के नेतृत्व को भी मजबूत करेगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें