फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hill Hold Control: पहाड़ी रास्तों में कार को स्लिप होने से बचाता है ये खास फीचर, जानिए कैसे करता है काम

Tue, 01 Jul 2025 02:05 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How Hill Hold Control Works: पहाड़ी सड़कों पर गाड़ी चलाना जितना मजेदार होता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है, खासकर बारिश के मौसम में। ऐसे में यदि आपकी कार में एक फीचर सेफ्टी है तो आपका सफर आसान हो सकता है।
विज्ञापन
हिल होल्ड कंट्रोल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर किसी का सपना होता है कि वह एक बार अपनी कार से पहाड़ी रास्तों का सफर करे। हरियाली, ठंडी हवाएं और ऊंची-नीची घुमावदार सड़कें ड्राइविंग का मजा दोगुना कर देती हैं। लेकिन यह सफर उतना आसान नहीं होता, खासकर बारिश के मौसम में जब सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में गाड़ी के स्लिप होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है हिल-होल्ड कंट्रोल
हिल-होल्ड कंट्रोल एक आधुनिक सेफ्टी फीचर है, जिसे खासकर चढ़ाई वाले रास्तों के लिए डिजाइन किया गया है। जब आप किसी ढलान या चढ़ाई पर कार रोकते हैं और फिर से चलाने की कोशिश करते हैं, तो आमतौर पर गाड़ी पीछे की ओर लुढ़क सकती है। इससे टक्कर या दुर्घटना का खतरा रहता है। लेकिन हिल-होल्ड कंट्रोल ब्रेक को कुछ सेकंड के लिए लॉक करके गाड़ी को पीछे जाने से रोकता है और ड्राइवर को एक्सेलेरेटर का इस्तेमाल करने के लिए समय देता है।

यह भी पढ़ें: अब लग्जरी कार पर देना होगा 20 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स, इस राज्य ने की वन-टाइम टैक्स में बढ़ोतरी
विज्ञापन


कैसे काम करता है ये फीचर
जब गाड़ी किसी चढ़ाई पर होती है और ब्रेक दबाकर रोकी जाती है, तो यह फीचर एक्टिव हो जाता है। जैसे ही ड्राइवर ब्रेक छोड़ता है, यह सिस्टम अपने आप ब्रेक को थोड़ी देर तक होल्ड करता है। इस दौरान ड्राइवर आराम से एक्सेलेरेटर पर पैर रख सकता है और गाड़ी को बिना स्लिप किए आगे बढ़ा सकता है।

बारिश में कैसे मदद करता है यह फीचर
मानसून के समय पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे वाहन पीछे खिसकने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हिल-होल्ड कंट्रोल सिस्टम आपकी कार को बैलेंस में रखता है और स्लिपिंग से बचाता है। इससे न केवल ड्राइविंग स्मूद होती है, बल्कि सुरक्षा भी बनी रहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले 80% ज्यादा दिक्कतें पैदा कर रहीं इलेक्ट्रिक कारें!

क्या पुरानी कारों में लगाया जा सकता है
अगर आपकी कार में यह फीचर नहीं है तो कुछ मामलों में इसे आफ्टरमार्केट के तौर पर इंस्टॉल किया जा सकता है। हालांकि, यह हर कार मॉडल के लिए उपलब्ध नहीं होता और इसे लगवाना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा, आफ्टरमार्केट इंस्टॉलेशन से कार की वारंटी खत्म हो सकती है। इसलिए, अगर आप नियमित रूप से पहाड़ों पर ड्राइविंग करते हैं तो नई कार खरीदते समय इस फीचर को जरूर प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें