फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comparison: Hero Xoom 125 Vs TVS Ntorq Vs Honda Activa 125: कौन है डिजाइन, स्टाइल और फीचर्स में बेहतर स्कूटर?

Wed, 29 Jan 2025 12:30 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में लॉन्च हुए Xoom 125 स्कूटर का मुकाबला टीवीएस Ntorq 125 और होंडा Activa 125 से होने वाला है। आइए जानते हैं तीनों में से कौन सा स्कूटर इस रेस में आगे है।
विज्ञापन
तीनों 125cc स्कूटरों में है कड़ा मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो मोटोकॉर्प ने 125cc सेगमेंट में Xoom 125 स्कूटर को लॉन्च करके इस सेगमेंट में मुकाबले को और भी बढ़ा दिया है। Xoom 125 के साथ कंपनी का पूरा फोकस युवा ग्राहकों पर है, वहीं इस स्कूटर के साथ कंपनी मार्केट में पहले से बिक रही दूसरी स्टाइलिश स्कूटरों को टक्कर देना चाहती है। सीधे तौर पर बात करें, तो Xoom 125 का मुकाबला टीवीएस Ntorq 125 और होंडा Activa 125 से होने वाला है, जिनकी पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ है। आइए जानते हैं Hero Xoom 125 में ऐसा क्या अलग है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

Hero Xoom 125 - फोटो : Hero Motocorp
डिजाइन
हीरो ने Xoom 125 स्कूटर में काफी स्पोर्टी और अग्रेसिव डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया है। इसमें शार्प फ्रंट एप्रन, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी DRL, स्लीक साइड पैनल और पिछले हिस्से को भी स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें बाइक जैसा स्पोर्टी साइलेंसर दिया गया है जो आपको Xtreme 160 बाइक की याद दिलाएगा। 

TVS Ntorq 125 की बात करें, तो इसमें भी कंपनी काफी स्पोर्टी और शार्प डिजाइन लैंग्वेड शेयर करती है। इसकी बॉडी में स्पोर्टी ग्राफिक्स और अलॉय व्हील्स में रेड एक्सेंट है, जिसके चलते यह स्कूटर काफी स्पोर्टी दिखता है। इसमें एलइडी डेडलाइट और डीआरएल मिलते हैं, लेकिन टर्न इंडिकेटर्स हैलोजन में हैं।

होंडा एक्टिवा 125 काफी मॉडर्न दिखती है लेकिन इसका डिजाइन अधिक कन्वेंशनल हैं। इसके फ्रंट एप्रन में क्रोम एक्सेंट इसे काफी प्रीमियम लुक देता है। एक्टिवा 125 फुल एलईडी हेडलाइट के साथ आती है, लेकिन टेल लाइट हैलोजन में है।

TVS NTorq 125 - फोटो : TVS Motor
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो, Hero Xoom 125 में फुल डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटुथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Xoom 110 के बाद, यह कंपनी का दूसरा स्कूटर है जिसमें कॉर्नरिंग लाइट दिए गए हैं। इसके डिस्प्ले में रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें एलुमिनेटेड स्टार्ट बटन और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

दूसरी ओर, TVS Ntorq 125 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉल और टेक्स्ट अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और नेविगेशन असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, एनटॉर्क में आखिरी बार पार्क की गई जगह और राइड के आंकड़े जैसी जानकारियां भी मिलती हैं, जिसे स्मार्टएक्सोनेक्ट एप्लीकेशन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

Honda Activa 125 की बात करें तो इसे और भी ज्यादा तकनीकी रूप से एडवांस बनाते हैं। इसमें TFT स्क्रीन के साथ होंडा रोडसिंक डुओ ऐप के ज़रिए कनेक्टेड तकनीक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और म्यूज़िक कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अतिरिक्त,अब एक्टिवा 125 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी मिलता है।
विज्ञापन

Honda Activa 125 - फोटो : HMSI
इंजन
हीरो जूम 125 में 124.6cc का एयरकूल्ड इंजन दिया गया है जो 9.8 bhp की मैक्स पावर और 10.4 Nm का पीच टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं, टीवीएस एनटॉर्क 125 में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर एयरकूल्ड इंजन मिलता है जो 9.25 bhp की मैक्स पावर और 10.5 Nm का मैक्स टॉर्क पैदा करता है।

होंडा एक्टिवा 125 की बात करें, तो कंपनी इसमें 123.92 cc का इंजन देती है जो 8.3 bhp की मैक्स पावर और 10.5 Nm का मैक्स टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें