प्रीमियम बाइक सेगमेंट में Hero MotoCorp अपनी नई बाइक को भारत में 1 मई को लांच करने जा रही है। नई बाइक को एक इवेंट के दौरान लांच किया जायेगा और इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी नई Xpluse को लांच करेगी, आइये जानते हैं इस बाइक के बारे में…
Xpulse के दो मॉडल होंगे लां
हीरो ने EICMA 2017 में Xpulse 200 कॉन्सेप्ट को पेश किया था। इसके बाद ऑटो एक्सपो 2018 में इसे शोकेस भी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Xpulse 200 में 200T को लांच कर सकती है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है। भारत में लांच होने मॉडल्स का फाइनल डिजाइन कैसा होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंजन
बात इंजन की करें तो Xpulse 200 में वाला 200 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है यह18 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा।लेकिन सोर्स से पता चला है की कंपनी इस इंजन को लोअर रेव्स और गियरिंग रेश्यो के लिए ट्यून करेगी। 200सीसी इंजन में आने के बाद कंपनी का इस सेगमेंट में प्रोफाइल और भी बड़ा हो जायेगा।