फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में चार प्लांट्स पर उत्पादन रोकने का किया एलान, जानें डिटेल्स

Fri, 18 Apr 2025 07:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एलान किया है कि वह 17 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक अपने चार प्लांट्स पर उत्पादन को अस्थायी तौर पर रोक रही है।
विज्ञापन
हीरो टू-व्हीलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एलान किया है कि वह 17 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक अपने चार प्लांट्स पर उत्पादन को अस्थायी तौर पर रोक रही है। कंपनी ने बताया कि यह कदम शॉर्ट-टर्म सप्लाई अलाइनमेंट के तहत उठाया जा रहा है। इस दौरान कंपनी अपने प्लांट्स में मेंटेनेंस और जरूरी सुधार कार्य भी करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Porsche Macan: भारत में बंद हुआ पोर्शे मैकेन का पेट्रोल वेरिएंट, कीमत हैं करोड़ों में, जानें पूरी डिटेल्स

किन प्लांट्स पर रुकेगा काम?
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने बयान में कहा कि धारुहेड़ा, गुरुग्राम, हरिद्वार और नीमराना स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स पर उत्पादन को कुछ दिन के लिए रोका जाएगा। कंपनी ने साफ किया कि यह एक पहले से प्लान किया गया ब्रेक है, जिसमें मेंटेनेंस, रखरखाव और फैसिलिटी अपग्रेड जैसे काम किए जाएंगे। ताकि भविष्य में संचालन को और बेहतर बनाया जा सके।


यह भी पढ़ें - Toll Tax: क्या सच में एक मई से देशभर में लागू हो रही है सैटेलाइट टोल प्रणाली? सरकार ने साफ की स्थिति

कब से फिर शुरू होगा उत्पादन?
कंपनी ने कहा कि 21 अप्रैल 2025 से इन प्लांट्स पर उत्पादन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, हीरो मोटोकॉर्प के तिरुपति और हलो़ल प्लांट्स इस दौरान पूरी तरह से चालू रहेंगे और उनका कामकाज बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RR 310: टीवीएस ने लॉन्च की नई 2025 अपाचे RR 310, जानें क्या है खास

रिटेल डिमांड पर नहीं पड़ेगा कोई असर
हीरो मोटोकॉर्प ने भरोसा दिलाया कि इस शॉर्ट टर्म प्रोडक्शन रोक का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों की मांग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने यह भी कहा कि अगर कोई उत्पादन में कमी आती है तो उसे अगले महीने में पूरी तरह से रिकवर कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Honda Elevate and Amaze CNG: होंडा की नई पेशकश, अब एलिवेट और अमेज में भी मिलेगा सीएनजी ऑप्शन, जानें अहम बातें
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प का बाजार में प्रदर्शन
हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले साल 54 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपना टॉप पोजिशन बरकरार रखा था। कंपनी की कुल सालाना उत्पादन क्षमता फिलहाल करीब 90 लाख यूनिट्स है।

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Eliminator: 2025 कावासाकी एलिमिनेटर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT: भारत में लॉन्च हुई 2025 निंजा 650 केआरटी एडिशन, जानें कीमत और खूबियां 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें