नए पेटेंट डिजाइन में बाइक का लुक और फीचर्स कैसे नजर आ रहे हैं?
पेटेंट चित्रों में दिखाई देने वाली बाइक का डिजाइन काफी सिंपल, मजबूत और रफ-एंड-टफ नजर आता है:
- बॉडी स्टाइलिंग: इसमें एक स्लिम फ्यूल टैंक, ऊपर की तरफ उठा हुआ फ्रंट मडगार्ड, हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट और ऑफ-रोडिंग के लिए स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इसका ओवरऑल सिलुएट भारत में पहले बिकने वाली 150 सीसी 'Hero Impulse' से काफी मिलता-जुलता है।
- मौजूदा बाइक्स की झलक: इस नई बाइक में हीरो के अन्य मॉडलों के पार्ट्स की झलक भी देखने को मिलती है। इसकी टेल-लाइट Xtreme 125R और Xpulse 210 जैसी दिखती है, जबकि हेडलाइट का डिजाइन Xtreme 160R और बंद की जा चुकी Passion Pro Xtec से मिलता-जुलता है।
- सस्पेंशन और ब्रेक्स: ऑफ-रोडिंग क्षमता को ध्यान में रखते हुए इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक के दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक्स दिखाई दे रहे हैं। जिसके साथ स्विचेबल डुअल-चैनल ABS मिलने की पूरी संभावना है।
Hero MotoCorp patents new dual-sport motorcycle
- फोटो : Hero Motocorp
क्या इस बाइक में 'Impulse' की तरह 150-200cc का इंजन मिलेगा?
पेटेंट की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि बाइक में एयर-कूल-इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें कोई ऑयल-कूलर नजर नहीं आ रहा है।
- इंजन क्षमता: इससे पता चलता है कि इसमें 150cc से 200cc सेगमेंट का छोटा और हल्का पावरप्लांट दिया जा सकता है। यह बाइक हीरो के लाइनअप में आने वाली बड़ी Xpulse 421 से नीचे और वर्तमान Xpulse 200 4V व Xpulse 210 के आसपास या उससे थोड़ी नीचे जगह बना सकती है।
- पेटेंट वाली बाइक में कार्ब्यूरेटर क्यों चर्चा में है?: पेटेंट इमेज में किक-स्टार्टर के साथ कार्बोरेटर जैसा सेटअप दिखाई दे रहा है। चूंकि कार्बोरेटर आधारित वाहन भारत के मौजूदा उत्सर्जन (BS6 Stage II) मानकों को पूरा नहीं कर सकते, इसलिए हो सकता है कि पेटेंट में दिखा यह वर्जन विदेशों में निर्यात के लिए हो। हालांकि, इसमें साड़ी गार्ड और फ्रंट नंबर प्लेट माउंट भी दिया गया है, जो बताता है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए भी इस पर विचार कर रही है।