फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota: बॉक्सर मैरी कॉम ने खरीदी नई टोयोटा हाइलक्स, दमदार इंजन से ऑफ-रोड फीचर्स तक जानें इसकी खूबियां

Mon, 17 Aug 2026 04:29 PM IST
रिया दुबे ऑटो डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्सर मैरी कॉम ने स्वतंत्रता दिवस पर नई टोयोटा हाइलक्स की डिलीवरी ली। 2.8 लीटर डीजल इंजन, 4x4 सिस्टम, ऑफ-रोड फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस यह पिकअप मजबूती के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी तैयार की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
टोयोटा हाइलक्स - फोटो : mcmary.kom (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिंग में अपने दमदार खेल से पहचान बनाने वाली छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता एम.सी. मैरी कॉम अब नई टोयोटा हाइलक्स की सवारी करती नजर आएंगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली-एनसीआर में टोयोटा डीलरशिप पर उन्हें नई हाइलक्स की चाबी सौंपी गई। मजबूत लुक, ऑफ-रोड क्षमता और आधुनिक फीचर्स वाली यह पिकअप इन दिनों काफी चर्चा में है।

टोयोटा ने नई हाइलक्स की नौवीं पीढ़ी को 28 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके दमदार और ऑफ-रोडिंग फोकस को बरकरार रखते हुए डिजाइन, आराम और तकनीक में कई बदलाव किए हैं।

दमदार है डिजाइन

नई हाइलक्स को टोयोटा की ‘टफ एंड एजाइल’ डिजाइन सोच के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें कंपनी की ‘साइबर सूमो’ डिजाइन थीम देखने को मिलती है। गाड़ी को मजबूत और आधुनिक लुक दिया गया है। इसमें उभरे हुए शोल्डर और ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स के साथ दमदार फ्रंट डिजाइन मिलता है।

2.8 लीटर डीजल इंजन

नई टोयोटा हाइलक्स में 2.8 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मुश्किल रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग के लिए इसमें मल्टी टेरेन सेलेक्ट और डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

तकनीक से लैस केबिन

हाइलक्स के केबिन में 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार फीचर भी दिए गए हैं।

सुरक्षा में भी कई फीचर

सुरक्षा के लिए नई हाइलक्स में 360 डिग्री कैमरा, 7 एसआरएस एयरबैग और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। नई हाइलक्स को ऑफ-रोडिंग के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

टोयोटा हाइलक्स - फोटो : toyotabharat.com

नई टोयोटा हाइलक्स की क्या-क्या है खासियत?

  • 2.8 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 150 किलोवॉट की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देता है।
  • इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
  • 4x4 ड्राइव सिस्टम के साथ इसे मुश्किल और खराब रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।
  • ऑफ-रोडिंग के लिए मल्टी-टेरेन सेलेक्ट, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं।
  • इसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट मिलता है।
  • वायरलेस चार्जिंग, स्मार्ट एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी हैं।
  • सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और पैनोरमिक व्यू मॉनिटर दिया गया है।
  • इसमें 80 लीटर का ईंधन टैंक है और इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं।
  • डिजाइन में हनीकॉम्ब फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, साइड स्टेप और रियर बेड स्टेप जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन

टोयोटा हाइलक्स - फोटो : toyotabharat.com

कंपनी का क्या कहना है?

टोयोटा के मुताबिक, नई हाइलक्स को कंपनी की ‘टफ एंड एजाइल’ डिजाइन सोच के तहत तैयार किया गया है। इसे मजबूत, भरोसेमंद और फुर्तीला बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। इसके डिजाइन में ‘साइबर सूमो’ थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो जापानी सूमो पहलवानों की मजबूत कद-काठी और दमदार उपस्थिति से प्रेरित है।

कंपनी का कहना है कि नई हाइलक्स को अलग-अलग देशों और परिस्थितियों में ग्राहकों से मिले अनुभव और फीडबैक के आधार पर विकसित किया गया है। इसका विकास टोयोटा की ‘जेनची जेनबुत्सु’ सोच के तहत किया गया है, जिसका मतलब है ग्राहकों की जरूरतों को करीब से समझना और उसी के आधार पर वाहन तैयार करना।

नई हाइलक्स में इसके पुराने मॉडल की मजबूती, टिकाऊपन और भरोसेमंद प्रदर्शन को बरकरार रखा गया है। साथ ही, बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कनेक्टेड तकनीक और डिजिटल सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। कंपनी के अनुसार, नई हाइलक्स को स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से तैयार किया गया है, लेकिन सुरक्षा और प्रदर्शन के मामले में टोयोटा के वैश्विक मानकों को ध्यान में रखा गया है। हाइलक्स दुनिया के 195 से ज्यादा देशों में ग्राहकों के बीच अपनी गुणवत्ता, मजबूती और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें