फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Hero Super Splendor: हीरो ने अपनी लोकप्रिय सुपर स्प्लेंडर का नया वैरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज

Mon, 25 Jul 2022 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी लोकप्रिय 125सीसी कम्यूटर बाइक Super Splendor (सुपर स्प्लेंडर) का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है।
विज्ञापन
2022 Hero Super Splendor Canvas Black Edition - फोटो : Hero Motocorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी लोकप्रिय 125सीसी कम्यूटर बाइक Super Splendor (सुपर स्प्लेंडर) का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने नई 2022 Hero Super Splendor Canvas Black Edition (2022 हीरो सुपर स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक एडिशन) को 77,430 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें कई नए फीचर्स मिलते हैं और कंपनी का दावा है कि यह बाइक 60 से 68 किलोमीटर प्रति लीटर का बेस्ट-इन-सेगमेंट माइलेज देती है।
विज्ञापन


फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो, मोटरसाइकिल अपने अन्य वैरिएंट्स की तरह ही है। हालांकि, इसमें एक खास कैनवस ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया गया है। साथ ही इसमें सुपर स्प्लेंडर की 3डी ब्रांडिंग और H-लोगो दिया गया है। फीचर्स के लिहाज से, नई सुपर स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक एडिशन में एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर मिलता है। 
विज्ञापन

2022 Hero Super Splendor Canvas Black Edition - फोटो : Hero Motocorp
इंजन पावर और माइलेज
Super Splendor Canvas Black में वही 125cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI इंजन दिया गया है जो रेगुलर वैरिएंट में भी मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 10.7 bhp और 6,000 rpm पर 10.6 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी ईंधन दक्षता में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 60-68 किमी प्रति लीटर का बेस्ट-इन-सेगमेंट माइलेज देती है।

हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा, "स्प्लेंडर फैमिली देश में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मोटरसाइकिल ब्रांड है। कैनवास ब्लैक एडिशन को सुपर स्प्लेंडर 125 के प्रीमियम पेशकश को बढ़ाने के लिए बनाया गया है, जो एक स्टाइलिश और तकनीकी रूप से एडवांस्ड मॉडल में मॉडर्न डिजाइन जोड़ता है।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य विकास अधिकारी (सीजीओ) रंजीवजीत सिंह ने कहा, "कैनवस ब्लैक एडिशन में ऑल-न्यू हीरो सुपर स्प्लेंडर ग्राहकों की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करता है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन और आराम मिलता है। हमें विश्वास है कि यह आराम और सुरक्षा के ब्रांड के वादे को पूरा करेगा और एक बार फिर टेक्नोलॉजी और सौंदर्यशास्त्र दोनों के मामले में एक नया मानक तय करेगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें