फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Passion Plus: हीरो ने लॉन्च की नई पैशन प्लस बाइक, जानें कितनी है कीमत और क्या हैं खूबियां

Tue, 13 Jun 2023 09:33 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में नई बाइक पैशन प्लस 2023 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

करीब तीन साल बाद हीरो मोटोकॉर्प की ओर से पैशन प्लस को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

फिर आई बाइक
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एक बार फिर पैशन प्लस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। साल 2020 के दौरान इस बाइक को बाजार से हटा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च किया है।
 

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp
क्या हुए बदलाव
कंपनी की ओर से पैशन प्लस में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। इनमें बॉडी पैनल्स पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही इस बाइक को कुल तीन रंगों में उपलब्ध करवाया गया है। इन रंगों में स्पोर्ट रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp
कैसा है इंजन
बाइक में इंजन की बात करें तो इसमें 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और आई3एस को भी दिया गया है, जिससे बाइक की एवरेज काफी बेहतर हो जाती है। 100 सीसी इंजन से बाइक को 7.89 हॉर्स पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे चार स्पीड ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है और इंजन को बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक अपडेट किया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp
कैसे हैं फीचर्स
बाइक में कुछ बेहतर फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें आई3एस तकनीक, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, किक स्टार्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंडीकेटर जैसे फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से पैशन प्लस को 76301 रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें