Harley-Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर बनी थी Mavrick
Mavrick 440 को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह एक नेकेड स्ट्रीट बाइक थी जो Harley-Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर आधारित थी। गौरतलब है कि Harley-Davidson X440 का निर्माण भी हीरो मोटोकॉर्प ही भारत में करती है। Mavrick 440 को कंपनी ने करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। और इसे अपने पोर्टफोलियो की सबसे प्रीमियम पेशकश बताया था।
यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें
18 महीने में ही हुआ विदा
इस बाइक को बंद करना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि इसे लॉन्च हुए अभी महज 18 महीने ही हुए थे। हालांकि, अब जब इसे बाजार से हटाया जा रहा है, तो इससे Harley-Davidson X440 को और बेहतर बिक्री मिलने की संभावना बन सकती है। X440 पहले से ही अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही है और अब अकेले इस सेगमेंट में होने के कारण इसकी डिमांड और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें - Satellite Toll Tax: सैटेलाइट-आधारित टोलिंग सिस्टम पर समिति ने की सिफारिश, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर और विचार करें
इंजन स्पेसिफिकेशन
Hero Mavrick 440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया था, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता था। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई थी, जिससे गियरशिफ्ट स्मूद हो जाता था। यह इंजन 6000 rpm पर अधिकतम 27 bhp की पावर और 4000 rpm पर 36 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे