फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Headlight: रात में बेहतर रोशनी किस हेडलाइट की? हैलोजन, LED या प्रोजेक्टर... खरीदने से पहले जान लें यह फर्क

Sat, 04 Jul 2026 10:13 AM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Headlight: रात के समय हाईवे या सुनसान सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसे में कार की हेडलाइट सबसे बड़ा साथी होती है। आजकल कार कंपनियां हैलोजन, एलईडी और प्रोजेक्टर जैसे भारी-भरकम नाम लेकर ग्राहकों को लुभाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सी सबसे बेहतर है? इन तीनों हेडलाइट्स के फायदे, कमियां और इनके बीच का असली अंतर के बारे में विस्तार से जानें...
विज्ञापन
बेस्ट कार हेडलाइट - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Halogen vs LED vs  Projector Car Light: अगर आप अक्सर रात में कार चलाते हैं, तो इंजन, माइलेज और फीचर्स के साथ-साथ हेडलाइट्स पर भी ध्यान देना जरूरी है। अच्छी हेडलाइट न केवल सड़क को साफ दिखाती है, बल्कि हादसों का जोखिम भी कम करती है। आज बाजार में हैलोजन, एलईडी और प्रोजेक्टर जैसी कई तरह की हेडलाइट्स उपलब्ध हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि किस तकनीक की हेडलाइट किस परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन


हैलोजन हेडलाइट: कम कीमत, लेकिन सीमित रोशनी
  • अगर आपकी कार कुछ साल पुरानी है, तो हो सकता है कि उसमें हैलोजन हेडलाइट लगी हो। क्योंकि यह तकनीक लंबे समय से इस्तेमाल होती रही है और आज भी कई बजट कारों में यही लाइट्स मिलती हैं।
  • इनकी पीली रोशनी कोहरे और भारी बारिश जैसी परिस्थितियों में बेहतर विजिबिलिटी देती है, क्योंकि यह पानी और धुंध को अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से पार कर जाती है। 
  • हालांकि, तेज रोशनी और लंबी दूरी तक विजिबिलिटी के मामले में हैलोजन तकनीक अब नई हेडलाइट्स से पीछे मानी जाती है। साथ ही इनकी बिजली की खपत भी अधिक होती है।

एलईडी हेडलाइट: तेज रोशनी और लंबी लाइफ
  • आज अधिकांश नई और मॉडर्न कारों में एलईडी हेडलाइट्स दी जा रही हैं। इनकी सफेद रोशनी काफी तेज, साफ और आकर्षक होती है। एलईडी लाइट्स ऑन होते ही पूरी क्षमता के साथ रोशनी देने लगती हैं, जिससे रात में सड़क स्पष्ट दिखाई देती है।
  • इनकी सबसे बड़ी खासियत कम बिजली की खपत और लंबी उम्र है। हालांकि, घने कोहरे में सफेद रोशनी कभी-कभी रिफ्लेक्ट होकर विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकती है, इसलिए ऐसी परिस्थितियों में इनका प्रदर्शन हैलोजन जितना प्रभावी नहीं माना जाता।
विज्ञापन

प्रोजेक्टर हेडलाइट: फोकस्ड रोशनी के साथ बेहतर विजिबिलिटी
  • मिड-रेंज और प्रीमियम कारों में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। इनमें खास लेंस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके पीछे हैलोजन, LED या HID बल्ब लगाया जाता है।
  • यह लेंस रोशनी को चारों ओर फैलने नहीं देता, बल्कि उसे सीधे सड़क पर फोकस करता है। इसका फायदा यह होता है कि ड्राइवर को सड़क पर मौजूद छोटी-बड़ी चीजें अधिक स्पष्ट दिखाई देती हैं। साथ ही सामने से आने वाले वाहनों के चालकों की आंखों पर भी रोशनी का असर कम पड़ता है।

कौन-सी हेडलाइट किस स्थिति में बेहतर?
  • अगर आपकी प्राथमिकता कम लागत और कोहरे या बारिश में बेहतर प्रदर्शन है, तो हैलोजन हेडलाइट उपयोगी साबित हो सकती है।
  • अगर आप तेज, साफ रोशनी, कम बिजली खपत और आधुनिक तकनीक चाहते हैं, तो एलईडी बेहतर विकल्प है।
  • वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता रात में अधिक सुरक्षित और फोकस्ड ड्राइविंग है, तो प्रोजेक्टर हेडलाइट सबसे बेहतर अनुभव देती है, क्योंकि इसकी रोशनी सड़क पर नियंत्रित और प्रभावी तरीके से पड़ती है।

नई कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • नई कार लेते समय केवल हेडलाइट का प्रकार ही नहीं, बल्कि उसकी बीम क्वालिटी, रोशनी का फोकस और वास्तविक विजिबिलिटी भी जांचनी चाहिए।
  • अगर कार में प्रोजेक्टर के साथ एलईडी तकनीक मिलती है, तो यह रात की ड्राइविंग के लिए बेहतर कॉम्बिनेशन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें