फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: शहर के 150 किमी के दायरे में वाहन स्क्रैपिंग केंद्र खोलेगी सरकार, नितिन गडकरी ने किया एलान  

Sat, 07 May 2022 08:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष अगस्त में राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति की शुरुआत करते हुए कहा था कि इसके जरिये बेकार हो चुके और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चलन से बाहर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, केंद्र सरकार शहरों के मध्य से 150 किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक वाहन स्क्रैपिंग केंद्र खोलना चाहती है। देश में दक्षिण एशिया क्षेत्र का वाहन स्क्रैपिंग हब बनने की क्षमता है। 

विज्ञापन


राजधानी में एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति भारतीय परिवहन एवं सतत क्षेत्र के लिए अहम पहल है। इसके जरिये पुराने और बेकार वाहनों को हटाकर नए वाहनों को लाया जाएगा जिनसे कम प्रदूषण होगा। गडकरी ने कहा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन स्क्रैपिंग नीति को इस तरह से डिजाइन किया है, जो सभी प्रकार के और आकार के निवेशकों को आने और स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित करने की अनुमति देता है। एक शहर के भीतर कबाड़ बन चुके वाहनों को इकट्ठा करने वाले कई अधिकृत केंद्र खोले जा सकते हैं, जिन्हें वाहन का पंजीकरण खत्म करने का अधिकार होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष अगस्त में राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति की शुरुआत करते हुए कहा था कि इसके जरिये बेकार हो चुके और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चलन से बाहर किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि यह क्षेत्र प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से 4 करोड़ लोगों को रोजगार देता है और 2025 तक इसमें 5 करोड़ से अधिक लोगों को काम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें