रैपिडो पर ₹10 लाख का जुर्माना किस वजह से लगाया गया है?
सीसीपीए ने 'रैपिडो' (Rapido) का संचालन करने वाली कंपनी 'रॉपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच में पाया गया कि रैपिडो राइड कन्फर्म होने से पहले ही ग्राहकों को अधिक पैसे (टिप) देने के लिए उकसा रही थी।
कैब और बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर्स की जांच के दौरान रैपिडो ऐप पर इस तरह के भ्रामक प्रॉम्प्ट्स पाए गए:
- "कीमत जितनी ज्यादा होगी, राइड मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।"
- "कैप्टन ₹60 में स्वीकार नहीं कर रहे हैं। +10, +20, +30 जोड़कर प्रयास करें।"