फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa EV policy: गोवा ने लॉन्च की ईवी नीति, वाहनों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

Sat, 04 Dec 2021 04:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शनिवार को गोवा इलेक्ट्रिसिटी मोबिलिटी प्रमोशन पॉलिसी 2021 की शुरुआत की।
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शनिवार को गोवा इलेक्ट्रिसिटी मोबिलिटी प्रमोशन पॉलिसी 2021 की शुरुआत की। सावंत ने कहा कि राज्य की ईवी नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में बैटरी से चलने वाले वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने उन इन्सेंटिव के बारे में भी जानकारी साझा की जो राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वाले लोगों को दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम मैन्युफेक्चरिंग पर प्रोत्साहन दे रहे हैं, गोवा में रजिस्टर किए जाने वाले हर तरह के ई-वाहनों पर पांच साल तक के रोड टैक्स में छूट दे रहे हैं।" 

चार्जिंग स्टेशन पर भी सब्सिडी

EV Charger - फोटो : For Reference Only
सावंत ने बताया कि राज्य सरकार उन लोगों को भी सब्सिडी देगी जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेंगे और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाईवे पर हर 25 किलोमीटर की दूरी पर चार्जिंग के लिए ये बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएगा। जबकि शहर में इससे कम दूरी पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। 

वाहनों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

Electric Car - फोटो : Unsplash
सब्सिडी के बारे में सावंत ने बताया कि इस नीति के तहत दोपहिया, तीन-पहिया और चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन कवर किए जाएंगे। राज्य सरकार दोपहिया वाहनों के लिए 30 प्रतिशत और तिपहिया वाहनों के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी। जबकि चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये सब्सिडी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लगभग 400 वाहनों को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

10 हजार नौकरियां पैदा होंगी

Electric Car - फोटो : Unsplash
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ईवी नीति राज्य में लगभग 10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करने में मदद करेगी। और राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को भी बढ़ावा देगी जिससे निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। सावंत ने भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, विभिन्न राज्यों के परिवहन मंत्री और अन्य सरकारी और उद्योग अधिकारियों की मौजूदगी में ईवी नीति का शुभारंभ किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें