फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अहमदाबाद बीआरटीएस के लिए की 60 इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी, एडवांस्ड फीचर्स से हैं लैस

Sat, 04 Dec 2021 01:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को अहमदाबाद जनमार्ग लिमिटेड (एजेएल) को 60 इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी की है। एडवांस्ड फीचर्स से लैस ये बसें अहमदाबाद के बीआरटीएस कॉरिडोर में चलेंगी। 
विज्ञापन
Tata Ultra 9/9m AC Electric Bus - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को अहमदाबाद जनमार्ग लिमिटेड (एजेएल) को 60 इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी की है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल साबरमती रिवर फ्रंट इवेंट सेंटर में आयोजित एक समारोह के दौरान इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। टाटा अल्ट्रा अर्बन 9/9 एसी बसें अहमदाबाद के बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) कॉरिडोर पर चलेंगी।
विज्ञापन


हर इलेक्ट्रिक बस में 24 यात्रियों के एक साथ सफर करने की व्यवस्था है। 60 इलेक्ट्रिक बसों को डिलीवर करने के बाद, टाटा मोटर्स ने कहा कि कंपनी इन बसों के लिए ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने में भी मदद करेगी। टाटा मोटर्स को दो साल पहले एजेएल को 300 इलेक्ट्रिक बसें देने का प्रस्ताव मिला था। अभी डिलीवर की गईं बसें इसी सौदे का हिस्सा हैं। 

ये हैं खासियतें

Tata Motors delivers 60 electric buses for Ahmedabad’s BRTS corridor - फोटो : For Reference Only
ये फुल इलेक्ट्रिक बसें 328 hp की अधिकतम पावर और 3000 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकती हैं। FAME II पहल के तहत आपूर्ति की गई जीरो-उत्सर्जन बसें बिना आवाज के चलेंगी और इनमें बेहतर आराम, आलीशान इंटीरियर लाइटिंग, सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा के साथ आती हैं। अल्ट्रा अर्बन 9/9 एसी इलेक्ट्रिक बसें भी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, न्यू जेनरेशन के टेलीमैटिक्स और एक हाई-सिक्योरिटी इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) से लैस हैं। 
विज्ञापन

अहमदाबाद को होगा फायदा

Tata Motors delivers 60 electric buses for Ahmedabad’s BRTS corridor - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स में बसों के लिए प्रॉडक्ट लाइन के उपाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने कहा, "सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण और भविष्य के वाहनों के डिजाइन में स्थिरता को एकीकृत करने की दिशा में एक स्थिर प्रतिबद्धता के साथ, टाटा मोटर्स ने देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर कदम बढ़ाया है।"

उन्होंने कहा, "इन बसों की डिलीवरी एजेएल के साथ हमारे उपयोगी जुड़ाव को और मजबूत करेगी और अहमदाबाद में पर्यावरण के अनुकूल मास मोबिलिटी को बढ़ावा देगी।"

600 से ज्यादा ई-बसों की आपूर्ति हुई
टाटा मोटर्स ने कहा कि उसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 15 हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसें उपलब्ध कराने का ऑर्डर भी मिला है। अब तक, कंपनी ने भारत के कई शहरों में 600 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति की है। टाटा मोटर्स का दावा है कि अगर इन बसों की ड्राइविंग को एक साथ मिलाकर जोड़ा जाए तो, ये इलेक्ट्रिक बसें पहले ही 20 मिलियन (2 करोड़) किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें