फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global EV Sales: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 2025 रहा शानदार, लेकिन 2026 में चुनौतियों का अंबार

Wed, 14 Jan 2026 12:34 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ष 2025 में चुनौतियों के बावजूद वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार ने मजबूती दिखाई और बिक्री में 20% की बढ़ोतरी के साथ कुल 2.07 करोड़ ईवी बिके। चीन ने एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े ईवी बाजार के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2025 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। तमाम चुनौतियों के बावजूद ग्लोबल मार्केट में ईवी की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल बिक्री 2.07 करोड़ वाहनों तक पहुंच गई। हालांकि, ताजा आंकड़े बताते हैं कि चीन में सुस्ती और दुनिया भर में विद्युतीकरण के लक्ष्यों में ढील के कारण 2026 में यह रफ्तार धीमी हो सकती है।

चीन का दबदबा कायम, लेकिन रफ्तार धीमी

चीन दुनिया का सबसे बड़ा ईवी बाजार बना हुआ है। 2025 में दुनिया भर में बिकी कुल इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से 71% गाड़ियां अकेले चीन में बनी थीं। चीन में 2025 के दौरान बिक्री 17% बढ़कर 1.29 करोड़ यूनिट्स हो गई। हालांकि, दिसंबर महीने में वहां वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि केवल 2% रही, जो फरवरी 2024 के बाद सबसे कम है।

अमेरिका में भारी गिरावट: पॉलिसी में बदलाव का असर

उत्तरी अमेरिका में ईवी बाजार के लिए स्थितियां मुश्किल होती जा रही हैं। अमेरिका में ईवी टैक्स क्रेडिट स्कीम के खत्म होने और डोनाल्ड ट्रम्प के जरिए विद्युतीकरण नीतियों से यू-टर्न लेने के कारण बाजार पर बुरा असर पड़ा है। दिसंबर में उत्तरी अमेरिका में ईवी रजिस्ट्रेशन में 39% की भारी गिरावट आई और केवल 1 लाख गाड़ियां बिकीं। पूरे 2025 वर्ष के दौरान यहां बिक्री में 4% की कमी दर्ज की गई।

यूरोप में दिखी मजबूत पकड़

जहां अमेरिका और चीन में रफ्तार धीमी रही, वहीं यूरोप में ईवी बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया। यूरोप में दिसंबर में रजिस्ट्रेशन 34% बढ़कर 4.5 लाख से ज्यादा हो गए। पूरे वर्ष 2025 में यूरोप में 33% की वृद्धि देखी गई। बाकी दुनिया में भी बिक्री में 48% का उछाल आया।

2026 का अनुमान 

कंसल्टेंसी फर्म बेंचमार्क मिनरल इंटेलिजेंस (BMI) के अनुसार, 2025 में ईवी बाजार का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। 2026 के लिए उनके अनुमान कुछ इस प्रकार हैं:

  • ग्लोबल ग्रोथ: इस वर्ष दुनिया भर में 2.39 करोड़ ईवी बिकने की उम्मीद है, जो 15.7% की वृद्धि होगी।
  • चीन में वापसी: चीन में विकास दर फिर से रफ्तार पकड़कर 21% तक जा सकती है।
  • अमेरिका में मंदी: अमेरिका में 29% की भारी गिरावट की आशंका जताई गई है।
  • भारत में विस्तार और विकास: 2026 तक भारत के ईवी बाजार में 36% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें