फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Driving Ban: जर्मनी वीकेंड ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा है विचार, बहुत खास है वजह

Fri, 19 Apr 2024 07:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी के परिवहन मंत्री वोल्कर विस्सिंग ने हाल ही में वीकेंड पर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है। बहुत खास है वजह।
विज्ञापन
Woman sitting on a driver's seat in the car - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के परिवहन मंत्री वोल्कर विस्सिंग ने हाल ही में वीकेंड पर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है। ताकि देश के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके। 
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सप्ताह में दो दिन निजी वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध जर्मनी के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिशों का हिस्सा है। विसिंग द्वारा वीकेंड ड्राइविंग प्रतिबंध को एक नए जलवायु कानून, जलवायु संरक्षण अधिनियम से संबंधित माना जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य वैकल्पिक संशोधन नहीं हुआ तो शनिवार और रविवार को निजी कारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा।

विसिंग ने कहा, "शनिवार और रविवार को व्यापक और अनिश्चितकालीन ड्राइविंग प्रतिबंध पर विचार किया जा रहा है।"
विज्ञापन

नए जलवायु कानून के मुताबिक, जर्मन अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष 22 मिलियन मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने की जरूरत है। विसिंग ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन को कारों और ट्रकों का इस्तेमाल न करके ही कम किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें