फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो

Sat, 09 Aug 2025 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथनॉल के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब होने की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें पेट्रोल लॉबी द्वारा फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथनॉल के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब होने की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें पेट्रोल लॉबी द्वारा फैलाई जा रही हैं। एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने पूछा, "20 प्रतिशत एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल डालने से क्या देश में किसी एक भी कार को दिक्कत आई है? जरा एक नाम तो बताइए।" 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Traffic Violation: यूपी में 9,000 से ज्यादा गाड़ियों के परमिट निलंबित, सुरक्षा नियमों से कर रहे थे खिलवाड़

"पेट्रोलियम लॉबी फैला रही है अफवाहें"
गडकरी ने कहा कि वाहनों में इथेनॉल-मिश्रित ईंधन को लेकर जो संदेह है, उसके पीछे पेट्रोलियम लॉबी का हाथ है, जो सोशल मीडिया पर शोर मचाती है। उन्होंने SIAM (सियाम) और ARI (एआरआई) जैसी संस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक एक भी कार को एथनॉल-पेट्रोल से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों पर बैन को लेकर सीएक्यूएम का बड़ा खुलासा, कोई रिसर्च नहीं की गई

कृषि अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि क्या 22 लाख करोड़ रुपये का तेल आयात कम नहीं होना चाहिए? क्या दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिलनी चाहिए? उन्होंने बताया कि हमारे पास चावल, मक्का और गेहूं की भरपूर पैदावार है, जिसका इस्तेमाल एथनॉल बनाने में किया जा सकता है। मक्का की कीमत 1,200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2,600 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच चुकी है, और इसकी वजह एथनॉल की बढ़ती मांग है।

यह भी पढ़ें - Top 5 Bikes: सबसे दमदार पावर-टू-वेट रेशियो वाली टॉप-5 मोटरसाइकिल, कीमत दो से तीन लाख रुपये

गडकरी ने यह भी कहा कि अगर ऊर्जा और पावर सेक्टर में विविधता लाई जाए, तो कृषि क्षेत्र का योगदान 12 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत तक किया जा सकता है। उन्होंने माना कि इसमें कुछ लोगों के निहित स्वार्थ हो सकते हैं। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकारी संस्थाएं हर चीज का परीक्षण करती हैं और मंत्रालय मानक तय करता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Jam: हर दिन की एक जानी-पहचानी परेशानी, 2025 में ट्रैफिक जाम से जूझते भारत के टॉप 10 शहर

हाईवे निर्माण और रेयर अर्थ मेटल्स पर फोकस
गडकरी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रतिदिन 38 किमी हाईवे बनाने का लक्ष्य है, और भविष्य में इसे 100 किमी प्रतिदिन तक पहुंचाने की योजना है। उन्होंने कहा, "अब तक 2.5 लाख करोड़ रुपये के हाईवे प्रोजेक्ट दिए जा चुके हैं, और इस वित्त वर्ष के अंत तक इसे 10 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है।" गडकरी के मुताबिक, सड़क परिवहन क्षेत्र देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें - PM E-DRIVE: अब 2028 तक बढ़ी पीएम ई-ड्राइव योजना, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर-रिक्शा वालों को 2026 के बाद नहीं मिलेगा फायदा
विज्ञापन

चीन के रेयर अर्थ मेटल्स पर प्रतिबंध को चुनौती मानते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार घरेलू लिथियम खनन को तेज करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, "खनन क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं, और आसान नीतियों के साथ अगर सभी पर्यावरणीय मंजूरियां छह महीने में मिल जाएं, तो इस काम में तेजी आ सकती है।" 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें