India petrol price today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानी सात मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक, ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन कई महानगरों में अभी भी पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। आखिर क्यों दाम कम नहीं हो रहे हैं? जानिए इस रिपोर्ट में...
आज यानी 7 मार्च 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) ने सुबह करीब छह बजे कहा कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि वैश्विक स्तर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे प्रमुख व्यापारिक मार्गों पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा आने का डर है, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल शांति है।
आखिर कैसे तय होती हैं कीमतें ?
आम आदमी अक्सर सोचता है कि जब कच्चा तेल सस्ता होता है, तो पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं होता? इसकी मुख्य रूप से तीन बड़ी वजह होती है।
कच्चा तेल और डॉलर : भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से ज्यादा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी सीधे तौर पर हमारे पेट्रोल बिल को तय करती है।
टैक्स का जाल: पेट्रोल की जो कीमत आप चुकाते हैं, उसमें केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क ( Excise Duty) और राज्य सरकार का वीएटी शामिल होता है। यही वजह है कि दिल्ली और मुंबई की कीमतों में आठ से नौअका अंतर होता है।
माल ढुलाई : रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक तेल पहुंचाने का खर्च भी कीमतों में जोड़ा जाता है।
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ता तनाव चिंता का विषय है। अगर वहां संघर्ष बढ़ता है, तो कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिसका सीधा असर भारतीय खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है।