फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Cars: 35kmpl माइलेज से लेकर EV तक; सब-4 मीटर सेगमेंट में आ रही हैं चार नई दमदार गाड़ियां, देखें लिस्ट

Sun, 23 Aug 2026 12:33 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New SUV 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राहकों की इसी डिमांड को देखते हुए कई कार निर्माता कंपनियां बाजार में अपने बिल्कुल नए प्रोडक्ट्स और अपडेटेड मॉडल्स उतारने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं कि ये नए मॉडल्स कौन-से हैं और आप इन्हें कब तक खरीद सकते हैं।
 
विज्ञापन
अपकमिंग कार्स - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Upcoming SUVs: ह्यूंदै, महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां नए प्रोडक्ट और मौजूदा मॉडल के अपडेटेड वर्जन लाने की तैयारी में हैं। आने वाले समय में इस सेगमेंट में ईवी, पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पारवट्रेन वाले कई विकल्प देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

इनमें ह्यूंदै की नई इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV HE1i टाटा पंच ईवी को टक्कर दे सकती है। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्टमें नया सीरीज-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिससे करीब 35kmpl माइलेज हासिल करने का लक्ष्य बताया जा रहा है। इसके अलावा महिंद्रा विजन एस औरथार फेसलिफ्ट भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

1. Hyundai HE1i: पंच ईवी को टक्कर देने आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV
  • ह्यूंदै भारत में अपनी सबसे सस्ती ईवी लाने की तैयारी में है। इसे फिलहाल HE1i कोडनेम दिया गया है। यह एक इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी होगी और लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच ईवी से हो सकता है।
  • इसे 2026 के अंत से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसकी शुरुआती कीमत करीब दस लाख रुपये हो सकती है।
  • HE1i में बॉक्सी डिजाइन और SUV जैसा स्टांस मिलने की उम्मीद है। इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
  • यह ह्यूंदै के E-GMP(K) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 42kWh और 49kWh के दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। इसकी संभावित रेंज करीब 350 किलोमीटर तक हो सकती है।
विज्ञापन

2. Mahindra Vision S: नई सब-4 मीटर SUV की तैयारी
  • वहीं, महिंद्रा भी अपनी विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित प्रोडक्शन एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • यह भी सब-4 मीटर सेगमेंट में आएगी। इसमें बॉक्सी डिजाइन के साथ दमदार SUV स्टांस देखने को मिल सकता है। केबिन में कई मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-सेंट्रिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • विजन एस को महिंद्रा के नए NU-IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह एक मल्टी-एनर्जी आर्किटेक्चर है, इसलिए SUV को अलग-अलग पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • शुरुआत में इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद लाइनअप में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल किए जा सकते हैं।

3. Maruti Suzuki Fronx Facelift: 35kmpl माइलेज पर नजर
  • मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स को भी जल्द बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन को फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • फेसलिफ्ट में मामूली डिजाइन बदलाव के साथ ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके पावरट्रेन में देखने को मिल सकता है, क्योंकि इसमें नया सीरीज-हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है।
  • इस हाइब्रिड सिस्टम में 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को पावर देने के बजाय जनरेटर की तरह काम कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने का काम कर सकता है। 
  • फेसलिफ्टेड फ्रॉन्क्स के केबिन में भी कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन और Level 2 ADAS शामिल हो सकते हैं।

4. Mahindra Thar Facelift: डिजाइन और फीचर्स होंगे अपडेट
  • इसके अलावा महिंद्रा की तीन-दरवाजे वाली थार भी आप जल्द खरीद सकेंगे। इसमें आपको डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जबकि मौजूदा मैकेनिकल सेटअप को जारी रखा जा सकता है।
  • नई थार में थार रॉक्स से प्रेरित ग्रिल, C-शेप DRLs के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, अपडेटेड टेल-लैंप और नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है।
  • केबिन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

किस मॉडल पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजर?
आने वाले इन चार मॉडल्स में हर एक की अपनी-अपनी अलग खासियत हो सकती है। फिलहाल इतना कहा जा सकता है कि आने वाले समय में एसयूवी खरीदने वालों के पास इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल तक के कई विकल्प मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें