जीत की दौड़ में कौन सबसे आगे?
सीजन की यह छठी रेस है और चैंपियनशिप के लिए मुकाबला अब काफी तेज हो चुका है। इस रेस में डुकाटी के तीन दिग्गज राइडर मार्क मार्केज, एलेक्स मार्केज और फ्रांसेस्को बगनाया को हराना बाकी सभी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होगा। पिछले जेरज रेस में मार्क मार्केज के क्रैश कर जाने से उनके भाई एलेक्स को पहली मोटो जीपी जीत मिली। हालांकि यह मार्क का सीजन का दूसरा क्रैश था (पहला टेक्सास में हुआ था)। लेकिन बावजूद इसके, उन्होंने टूटी-फूटी बाइक से भी शानदार टाइम निकाला जो बगनाया से तेज था। यह बात बाकी राइडर्स को जरूर सोचने पर मजबूर कर रही होगी।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB650R and CBR650R: भारत में ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुई होंडा की दो बाइक, जानें डिटेल्स
अभी चैंपियनशिप में कौन सबसे आगे है?
फिलहाल एलेक्स मार्केज एक पॉइंट की बढ़त के साथ लीड कर रहे हैं, उनके पीछे हैं उनके भाई मार्क मार्केज। वहीं बगनाया तीसरे स्थान पर हैं और उनसे 20 पॉइंट पीछे हैं। अभी तक सिर्फ टॉप तीन राइडर्स ने ही 100 से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर किए हैं।
यह भी पढ़ें - Maxi Scooters: यामाहा एरोक्स और हीरो जूम की बढ़ी मुसीबत, टीवीएस ला रहा है नया एनटॉर्क 150 मैक्सी स्कूटर!
यह भी पढ़ें - Airbike: ट्रैफिक की परेशानी में उड़ना ही है समाधान! वोलोनॉट एयरबाइक दे रही है उड़ने का नया इशारा
भारत में कैसे देखें फ्रेंच मोटोजीपी?
FanCode एप पर लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में मोटो जीपी देखने के लिए FanCode ही एकमात्र ऑफिशियल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इसने 2025 से 2027 तक के लिए एक्सक्लूसिव राइट्स ले रखे हैं। आप इसे FanCode की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप डाउनलोड करके लाइव देख सकते हैं। यह एप गूगल प्लेस्टोर और एपल एपस्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें - Kia Carens: किआ कैरेंस एमपीवी के नौ वेरिएंट्स बंद, अब मिलेगा सिर्फ एक वर्जन, जानें कीमत और खास बातें
Eurosport चैनल पर भी देख सकते हैं
अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो Eurosport India (यूरोस्पोर्ट इंडिया) चैनल पर भी मोटो जीपी का प्रसारण होता है। यूरोस्पोर्ट ने भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव के लिए 2026 तक का तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट लिया है।
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक समझौता, क्या JLR भारत में फिर से उत्पादन की बनाएगी योजना
फाइनल मुकाबला
रविवार, 11 मई को मुख्य रेस शाम 5:30 बजे होगी। तो अगर आप मोटोजीपी के दीवाने हैं, तो इस वीकेंड को मिस मत कीजिए। खासकर तब जब फ्रांस के दो राइडर अपने होम ट्रैक पर कुछ खास करने की कोशिश में हैं।
यह भी पढ़ें - Car Price Hike: मर्सिडीज-बेंज की गाड़ियों की कीमत एक जून से बढ़ेगी, कीमतों में दो बार होगा इजाफा, जानें कितनी होगी महंगी
यह भी पढ़ें - Cashless Treatment: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना