Hyundai Venue
ऐसी कारों में सबसे पहले नाम आता है ह्यूंदै वेन्यू का। यह पहली सब-4-मीटर एसयूवी कार है। इस कार का टॉप- स्पेक SX(O) और SX+ वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 10.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
Hyundai Creta
न्यू जनरेशन Hyundai Creta कार भी प्यूरीफायर सिस्टम से लैस है। इसके लिए कार में अलग से एक केबिन डिजाइन किया गया है। कार के ऑटो एयर प्यूरीफायर सिस्टम को फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट में रखा गया है। जिसे क्रेटा के 10.25 टचस्क्रीन सिस्टम या स्मार्टफोन एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके वायु गुणवत्ता सुसचांक को डिस्पले पर देखा जा सकता है और कंट्रोल किया जा सकता है। ह्यूंदै क्रेटा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑटो एयर प्यूरीफायर फीचर मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत 14.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है।
Kia Seltos
2018 अगस्त में सेल्टोस को लॉन्च करने के बाद किआ ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बिल्ट-इन प्यूरीफायर पेश किया था। गाड़ी के स्मार्ट प्यूरीफायर को फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट में इंटीग्रेट किया गया है। साथ ही परफ्यूम डिफ्यूजर फीचर भी जोड़ा गया। किआ सेल्टोस के एयर प्यूरीफायर सिस्टम में एक डिस्प्ले भी है। हालांकि यह टच से कंट्रोल नहीं होती है। लेकिन इसे स्मार्टफोन एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इस गाड़ी को एचटीएक्स वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 13.9 से शुरू होती है।
MG ZS EV
एमजी जेडएस ईवी एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है। यह कार के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में मौजूद पीएम 2.5 को फिल्टर करता है। इसका सिस्टम किसी भी सरफेस को नियंत्रण नहीं करता है। लेकिन जैसे ही आप AC का स्विच ऑन करते हैं तो वह हवा को साफ करना शुरू कर देता है। भारत में इसके एमजी टॉप स्पेक वेरिएंट में एयर प्यूरीफायर फीचर 23.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) पर उपलब्ध है।
Hyundai Verna
हाल ही में ह्यूंदै वरना फेसलिफ्टेड को पेश किया गया है। जानकारी के मुताबिक इसे जल्द ही एयर प्यूरीफायर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके बीएस 6 इंजन के साथ वरना की कीमत 8.5 लाख रुपये से 14.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं एयर प्यूरीफायर वेरिएंट में इसकी कीमत 11 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।