फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब वापसी कर रही है फोर्ड मस्टैंग कोबरा?: कंपनी ने जारी किया पहला टीजर, जानें संभावित इंजन और फीचर्स

Wed, 11 Nov 2026 07:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड अपनी लोकप्रिय मसल कार Mustang के साथ एक बार फिर Cobra परफॉर्मेंस बैज को वापस लाने की तैयारी कर रही है।
  • कंपनी ने आगामी Mustang Cobra का पहला टीजर जारी किया है।
विज्ञापन
Ford Mustang Sports Car - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन कार निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) अपनी मशहूर मस्कुलर परफॉर्मेंस कार Mustang Cobra को एक बार फिर बाजार में वापस लाने की तैयारी कर रही है। फोर्ड रेसिंग (Ford Racing) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संक्षिप्त वीडियो जारी कर इसका पहला टीजर पेश किया है। टीजर में कार के "रेसिंग डीएनए" और इंजन पर जोर दिया गया है।

कंपनी ने आगामी कार को "ऑल-मोटर हार्ट बर्न फ्रॉम रेसिंग" के रूप में वर्णित किया है। हालांकि, इस शुरुआती टीजर में कार के सटीक स्पेसिफिकेशंस या डिजाइन को उजागर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

 

 

कावासाकी Z650RS की तरह क्या फोर्ड मस्टैंग कोबरा का इतिहास भी खास रहा है?

फोर्ड के परफॉर्मेंस कार इतिहास में 'कोबरा' (Cobra) बैज का बेहद खास और प्रतिष्ठित स्थान रहा है:
  • ऐतिहासिक लेगेसी: इस नाम का इस्तेमाल पहले भी कई मस्टैंग वेरिएंट्स में किया जा चुका है, जिसमें सुपरचार्ज्ड Mustang SVT Cobra और शेल्बी-युग की कारें शामिल हैं।
  • टर्मिनेटर कोबरा का दौर: 2000 के दशक की शुरुआत में आई टर्मिनेटर कोबरा (Terminator Cobra) इस लाइनअप का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय मॉडल बनी थी। ऐसे में इस नाम की वापसी फोर्ड प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है।
 

2027 में वापसी कर रही नई मस्टैंग कोबरा के इंजन और पावर से जुड़े क्या कयास लगाए जा रहे हैं?

टीजर की भाषा और हालिया रिपोर्ट्स कार के पावरट्रेन को लेकर एक अलग दिशा की ओर इशारा करती हैं:
  • नैचुरली एस्पिरेटेड V8 इंजन: टीजर में "ऑल-मोटर" (शब्द का उपयोग यह संकेत देता है कि इसमें टर्बोचार्ज्ड के बजाय नैचुरली एस्पिरेटेड परफॉर्मेंस इंजन दिया जा सकता है।
  • 600 bhp से अधिक पावर और मैनुअल गियरबॉक्स: विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई मस्टैंग कोबरा में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ V8 इंजन मिल सकता है, जो 600 bhp से अधिक की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। हालांकि, फोर्ड ने अभी तक इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
 

फोर्ड मस्टैंग लाइनअप में नई कोबरा को किस पोजिशन पर उतारा जाएगा?

कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि नई कोबरा को मौजूदा मस्टैंग लाइनअप में कहां फिट किया जाएगा:
  • संभावित पोजिशनिंग: फोर्ड इसे एक स्टैंडअलोन मॉडल के रूप में ला सकती है, लिमिटेड/स्पेशल एडिशन के रूप में पेश कर सकती है, या फिर इसे Mustang Dark Horse के ऊपर एक फ्लैगशिप वेरिएंट के तौर पर पोजिशन कर सकती है।
  • 2027 में बड़े खुलासे की उम्मीद: फोर्ड का कहना है कि यह टीजर कहानी की केवल शुरुआत है और प्रोजेक्ट का अगला बड़ा अपडेट साल 2027 में सामने आएगा। उसी दौरान इसकी लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन, पावर आउटपुट और तकनीकी जानकारी से पर्दा उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें