फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flipkart 2020 तक डिलीवरी के लिए इस्तेमाल करेगा 40 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन

Sat, 29 Jun 2019 02:09 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट - फोटो : Flipkart
विज्ञापन
देश की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने डिलीवरी के लिए इस्तेमाल में आने वाले वाहनों को बदलने की घोशणा की है।  कंपनी अब डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करेगी। कंपनी की योजना डिलीवरी वैन बेड़े में शामिल करीब 40 फीसदी वाहनों को 2020 तक इलैक्ट्रिक वाहनों से बदलने की होगी। शुरू में, 2019 के अंत तक विभिन्न शहरों में करीब 160 इलैक्ट्रिक वाहनों की तैनाती का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

 

 
 
 
Trending Videos

पर्यावरण होगा सुरक्षित

इस मौके पर फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, ईकार्ट एंड मार्केटप्लेस, अमितेश झा ने कहा, ’’हमारी सप्लाई चेन में इलैक्ट्रिक वाहनों की तैनाती दरअसल, स्थिरता की दिशा में हमारे प्रमुख प्रयासों में से एक है। हमें अपनी सप्लाई चेन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इलैक्ट्रिक फ्रेट मोबिलिटी में जबर्दस्त विकास के अवसर दिखायी दे रहे हैं जो कि आने वाले समय में एक मजबूत सप्लाई चेन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये प्रयास हमें इलैक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए योगदान करने और परांपरिक बिजली स्रोतों पर से निर्भरता घटाने के साथ-साथ कारोबार की कुशलता बढ़ाने में भी सहायक होंगे। इस प्रक्रिया में, हम देश में इलैक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने के लिए इकोसिस्टम तैयार करेंगे।‘‘
 
विज्ञापन

कार्बन उत्सर्जन 50 प्रतिशत तक कम होगा

पिछले 6 महीनों में, फ्लिपकार्ट ने अपनी सप्लाई चेन में इलैक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने को लेकर कई पायलट परीक्षण किए जिनके शानदार नतीजे हासिल हुए हैं। फ्लिपकार्ट इन वाहनों की बड़े पैमाने पर तैनाती तथा निर्बाध रूप से परिचालन सुनिष्चित करने के लिए अपने हब्स में आवष्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित करेगी। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप हम अपना कार्बन उत्सर्जन 50 प्रतिशत तक कम कर सकेंगे। फिलहाल, फ्लिपकार्ट ने हैदराबाद में 8 इलैक्ट्रिक वाहन, नई दिल्ली में 10 तथा बेंगलुरु में 30 ई-बाइकें तैनात की हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें