फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ultra-luxury Cars: लंबी यात्रा के लिए बेस्ट हैं ये SUV, सड़क पर देंगी प्रीमियम एहसास, सफर होगा और भी आसान

Mon, 02 Mar 2026 10:18 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best SUVs for Long Drive: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, अल्ट्रा-लक्जरी एसयूवी सिर्फ स्टेटस सिंबल नहीं, बल्कि चलता-फिरता कंफर्ट बन चुकी है। दुनिया की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियां ऐसी एसयूवी पेश कर रही हैं जो पावर, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई-एंड कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती हैं। चाहे पेट्रोल V8 हो, हाइब्रिड सिस्टम या पूरी तरह इलेक्ट्रिक ड्राइव, ये हर दूरी को स्मूद, शांत और शानदार बनाती हैं। 
विज्ञापन
मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 - फोटो : mercedes-benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब बात हजारों किलोमीटर के सफर की हो, तो सिर्फ रफ्तार काफी नहीं होती। यात्री आरामदायक सफर सोचता है, जिसमें इंजन की आवाज केबिन के अंदर न आए और सीट ऐसी हो जिसपर आराम से बैठ सके। आइए जानते हैं कुछ ऐसी एसयूवी के बारे में जो आपको कुछ ऐसा ही फील करा सकती हैं...

विज्ञापन


मर्सिडीज-मेबैक GLS 600
यह एसयूवी लग्जरी का प्रतीक मानी जाती है। इसके केबिन में फर्स्ट-क्लास लाउंज जैसी फीलिंग मिलती है। रियर रिक्लाइनिंग सीट्स, प्रीमियम लेदर, एम्बिएंट लाइटिंग और हाई-एंड इंफोटेनमेंट सिस्टम इसमें सब मिलता है।  मर्सिडीज-बेंज की यह फ्लैगशिप एसूयवी उन लोगों के लिए है जो सफर के दौरान समझौता नहीं करना चाहते।

  • खासियत: इसमें फर्स्ट-क्लास रियर सीटिंग अरेंजमेंट है, जहां आप पैर फैलाकर सो सकते हैं।
  • परफॉर्मेंस: इसका V8 इंजन और एयर-सस्पेंशन गड्ढों को महसूस तक नहीं होने देते। ये गाड़ी खराब रास्तों को भी मखमली अहसास में बदल देती है।

ये भी पढ़े: Maruti e-Vitara vs Creta EV: ज्यादा स्पेस या प्रीमियम फीचर्स? जानें कौन सी इलेक्ट्रिक एसयूवी है आपके लिए बेहतर

बेंटले बेंटायगा
बेंटले बेंटायगा उन यात्रियों के लिए है जो ब्रिटिश हस्तशिल्प (Handcrafted) और ताकत को पसंद करते हैं। लोग इसे ग्रैंड टूरिंग और हैंडक्राफ्टेड लग्जरी का मिश्रण मानते हैं।

  • खासियत: इसके केबिन में इस्तेमाल किया गया लेदर और लकड़ी का काम इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत कारों में से एक बनाता है।
  • पावर: इसमें W12 और हाइब्रिड जैसे विकल्प मिलते हैं, जो हाई-वे पर रॉकेट जैसी रफ्तार और लाइब्रेरी जैसी शांति एक साथ देते हैं।

विज्ञापन


कैडिलैक एस्केलेड

इसे अमेरिकन लक्जरी और प्रैक्टिकलिटी का शानदार उदाहरण माना जाता है।  इसमें एस्केलेड का मतलब विशालता है। अगर आप पूरे परिवार के साथ ढेर सारा सामान लेकर लंबी ट्रिप या पिकनिक पर निकलना चाहते हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

  • खासियत: इसका 38-स्पीकर वाला एकेजी साउंड सिस्टम आपको कॉन्सर्ट जैसा अनुभव देता है।
  • टेक्नोलॉजी: 38 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले ड्राइवर को शानदार ड्राइविंग का एहसास कराता है। इसकी एडाप्टिव क्रूज टेक्नोलॉजी लंबी ड्राइविंग की थकान को आधा कर देती है।

ये भी पढ़े: Premium Car Features: लग्जरी कार को क्या बनाता है प्रीमियम? जानें वो खास फीचर्स जो आम गाड़ियों में नहीं मिलते
 

क्यों खास हैं ये एसयूवी?
एक्सपर्ट्स इन एसयूवी को खास और आरामदायक मानते हैं, क्योंकि इसमें:

  • प्रीमियम मटेरियल और लक्जरी इंटीरियर मिलता है।
  •  एडवांस सेफ्टी और ड्राइवर-असिस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है।
  •  हाई-स्पीड पर भी स्मूद और शांत राइड मिलती है।
  • पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक विकल्प मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें