फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Care: अगर डीजल कार में गलती से भरवा दिया पेट्रोल, तो बिना स्टार्ट किए तुरंत करें ये काम

Tue, 01 Jul 2025 05:18 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Petrol In Diesel Car Mistake: अगर आपकी डीजल कार में पेट्रोल गलती से भर गया है, तो तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है। ऐसा होने पर इंजन को भारी नुकसान हो सकता है और आपकी जेब पर भी इसका असर पड़ेगा।
 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर जल्दबाजी या लापरवाही में लोग डीजल कार में पेट्रोल डलवा लेते हैं। पहली नजर में यह आपको भले ही छोटी सी गलती लगे, लेकिन इससे गाड़ी को बड़े नुकसान हो सकते हैं। ऐसा होने पर सबसे ज्यादा नुकसान गाड़ी के इंजन को होता है और लाखों रुपये का खर्च हो सकता है। तो आइए जानते हैं डीजल कार में गलती से पेट्रोल जाने पर क्या नुकसान हो सकते हैं।
विज्ञापन


फ्यूल में अंतर से होता है नुकसान
डीजल और पेट्रोल दोनों अलग तरह के फ्यूल हैं और इनके इंजन भी अलग तरह से काम करते हैं। डीजल इंजन में फ्यूल खुद ही जलता है जबकि पेट्रोल इंजन में स्पार्क प्लग से फ्यूल जलता है। पेट्रोल में डीजल के मुकाबले कम लुब्रिकेशन होता है। डीजल सिस्टम में पेट्रोल जाने से वहां की लुब्रिकेशन यानी घिसने से बचाने वाली प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे पार्ट्स जल्दी खराब हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सफर से पहले जानिए कहां लगेगा सबसे कम टोल, NHAI की नई सुविधा से यात्रा होगी आसान
विज्ञापन


अगर डीजल कार में पेट्रोल बहुत कम मात्रा में गया तो गाड़ी को नुकसान नहीं होगा, लेकिन बार-बार मिक्स्ड फ्यूल इंजन में जाता रहा, तो इससे इंजन बहुत जल्दी खराब हो सकता है।

कौन-कौन से हिस्से हो सकते हैं खराब?
अगर पेट्रोल गलती से भर गया और आपने कार स्टार्ट कर दी, तो ऐसा करने पर फ्यूल पंप, इंजेक्टर, पिस्टन और वाल्व खराब हो सकते हैं। लगातार पेट्रोल जाने पर इंजन पूरी तरह लॉक यानी सीज हो सकता है। 

क्या करें अगर ये गलती हो जाए
सबसे पहली बात, गाड़ी को स्टार्ट बिल्कुल न करें। तुरंत टो ट्रक बुलाकर कार को सर्विस सेंटर ले जाएं। वहां पर फ्यूल टैंक और पाइपलाइन को पूरी तरह साफ करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहाड़ी रास्तों में कार को स्लिप होने से बचाता है ये खास फीचर, जानिए कैसे करता है काम

ऐसी गलती से कैसे बचें
पेट्रोल पंप पर हमेशा ध्यान रखें कि कौन सा फ्यूल भरवाया जा रहा है। अगर कार डीजल या पेट्रोल हो तो कैप पर फ्यूल का स्टीकर जरूर लगवाएं।  खुद चेक करें कि सही फ्यूल भर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें