फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ferrari 296 GTS: भारत में लॉन्च हुई फरारी की पावरफुल सुपरकार, सिर्फ 2.9 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार

Mon, 22 May 2023 03:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ferrari (फेरारी) ने भारतीय बाजार में Ferrari 296 GTB (फरारी 296 जीटीबी) का ओपन-टॉप वर्जन लॉन्च किया है। मिड-इंजन वाली इस कंवर्टिबल सुपरकार को पिछले साल अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद कंपनी ने इसे अब भारतीय बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
Ferrari 296 GTS - फोटो : Ferrari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरकार बनाने के लिए मशहूर इतालवी वाहन निर्माता कंपनी Ferrari (फेरारी) ने भारतीय बाजार में Ferrari 296 GTB (फरारी 296 जीटीबी) का ओपन-टॉप वर्जन लॉन्च किया है। मिड-इंजन वाली इस कंवर्टिबल सुपरकार को पिछले साल अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद कंपनी ने इसे अब भारतीय बाजार में उतारा है। नई Ferrari 296 GTS को भारत में 6.24 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


इंजन पावर और स्पीड
Ferrari 296 GTS में पावर देने के लिए एक 3.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी6 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इस हाइब्रिड पावरट्रेन का कंबाइंड आउटपुट 830 बीएचपी है और यह 740 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। फरारी का दावा है कि 296 GTS सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। Ferrari 296 GTS की टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

Ferrari 296 GTS - फोटो : Ferrari
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई फरारी 296 जीटीएस काफी हद तक 296 जीटीबी से मिलती जुलती है। कन्वर्टिबल छत देने के लिए डिजाइन में मामूली बदलाव किए गए हैं। फरारी 296 जीटीएस में रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप है जो इंजन कम्पार्टमेंट के अंदर रखा गया है और इसे 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 14 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार होने के नाते, फरारी की इस कार में भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। 

कीमत और मुकाबला
नई Ferrari 296 GTS कन्वर्टिबल को भारत में 6.24 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी तुलना में, 296 जीटीबी की एक्स-शोरूम कीमत 5.40 करोड़ रुपये है। Ferrari 296 GTS का भारतीय बाजार में मुकाबला McLaren 720S Spider से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें