सुपरकार बनाने के लिए मशहूर इतालवी वाहन निर्माता कंपनी Ferrari (फेरारी) ने भारतीय बाजार में Ferrari 296 GTB (फरारी 296 जीटीबी) का ओपन-टॉप वर्जन लॉन्च किया है। मिड-इंजन वाली इस कंवर्टिबल सुपरकार को पिछले साल अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद कंपनी ने इसे अब भारतीय बाजार में उतारा है। नई Ferrari 296 GTS को भारत में 6.24 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
इंजन पावर और स्पीड
Ferrari 296 GTS में पावर देने के लिए एक 3.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी6 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इस हाइब्रिड पावरट्रेन का कंबाइंड आउटपुट 830 बीएचपी है और यह 740 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। फरारी का दावा है कि 296 GTS सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। Ferrari 296 GTS की टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा है।