फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag Annual Pass: लॉन्च के पहले दिन ही 1.4 लाख यूजर्स ने कराया एक्टिव

Mon, 18 Aug 2025 07:01 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च हुआ FASTag Annual Pass भारतीय यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित हो रहा है। पहले ही दिन 1.4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे अपनाया और राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1.39 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन दर्ज हुए।
विज्ञापन
फास्टैग टोल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फास्टैग एनुअल पास लॉन्च किया और इसका असर पहले ही दिन साफ दिखा। रिकॉर्डतोड़ रिस्पॉन्स के साथ 1.40 लाख से ज्यादा यात्रियों ने पास को खरीदा और एक्टिवेट किया। वहीं, देशभर के 1,150 टोल प्लाज़ा पर 1.39 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए।
विज्ञापन


जबरदस्त रिस्पॉन्स
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार, इस नई सुविधा को लेकर हाइवे और एक्सप्रेसवे यूजर्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली। रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘राजमार्गयात्रा एप’ पर एक साथ 20-25 हजार लोग सक्रिय थे। खास बात यह रही कि पास यूजर्स को SMS के जरिए टोल पर जीरो डिडक्शन की जानकारी मिल रही है, जिससे यात्रा और भी स्मूथ हो गई है।

आसान और बेफिक्र सफर
NHAI ने बताया कि पास धारकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर टोल प्लाजा पर अधिकारियों और नोडल ऑफिसर्स की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा, शिकायत निवारण के लिए 1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन को मजबूत किया गया है, जहां 100 से ज्यादा नए एग्जीक्यूटिव्स की तैनाती हुई है।
विज्ञापन


कितने में मिलता है FASTag Annual Pass?
इस पास को खरीदने के लिए यात्रियों को सिर्फ एक बार 3,000 रुपये का भुगतान करना होता है। यह सुविधा एक साल या फिर 200 टोल ट्रांजैक्शन तक (जो पहले हो) के लिए मान्य रहती है। सबसे खास बात यह है कि पास लेने के बाद बार-बार FASTag रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाती है।

कौन ले सकता है यह पास?
अभी FASTag का वार्षिक पास सिर्फ गैर निजी वाहनों के लिए उपलब्ध है। एक बार पेमेंट करने के बाद यह पास ‘राजमार्गयात्रा एप’ या NHAI वेबसाइट के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। एक्टिवेशन की प्रक्रिया भी बेहद तेज है और पेमेंट के दो घंटे के अंदर पास चालू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें