फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FADA: यात्री वाहनों ने तोड़े बिक्री के सभी रिकॉर्ड, फरवरी में सभी प्रकार की गाड़ियों की बिक्री 20 लाख के पार

Fri, 08 Mar 2024 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले माह दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 14,39,523 इकाई के स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री भी 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 94,918 इकाई पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Automobile Sector - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत मांग के दम पर फरवरी, 2024 में यात्री वाहनों ने बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले माह देशभर के खुदरा बाजारों में 3,30,107 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा फरवरी, 2023 में बिके 2,93,803 यात्री वाहनों से 12 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान सभी श्रेणी के वाहनों की कुल खुदरा बिक्री भी 20 लाख के पार पहुंच गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के बृहस्पतिवार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 20,29,541 इकाई पहुंच गई। यात्री और दोपहिया वाहनों समेत सभी श्रेणी में तगड़ी खरीदारी से बिक्री बढ़ी है। 

दोपहिया और तिपहिया में भी उछाल

विज्ञापन

पिछले माह दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 14,39,523 इकाई के स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री भी 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 94,918 इकाई पर पहुंच गई। ट्रैक्टर बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 76,626 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में 69,034 ट्रैक्टर बिके थे। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 88,367 इकाई पहुंच गई।

ग्रामीण मांग और शादी सीजन ने बढ़ाई मांग
फाडा अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, गाड़ियों की उपलब्धता बढ़ने, ग्रामीण मांग में वृद्धि और शादियों के मौसम से फरवरी में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें