फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FADA: जनवरी में बढ़ी कार, बाइक, ट्रैक्टर की डिमांड; डीलर इन्वेंट्री में कमी से मिले अच्छे संकेत

Thu, 06 Feb 2025 01:41 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी 2025 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री ने जोर पकड़ा। बीते महीने 16% की बढ़ोतरी के साथ पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में वाहनों की कुल बिक्री 4,65,920 यूनिट्स रही।
विज्ञापन
Vehicle Sales - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FADA Vehicle Sale Report: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने जनवरी 2025 की ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़ों को जारी कर दिया है। जनवरी में भारतीय बाजार में 7% की साल-दर-साल वृद्धि से साथ कुल 22,91,621 यूनिट वाहनों की बिक्री दर्ज की गई। फाडा ने कहा कि बीते महीने हर वाहन सेगमेंट - दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहन में पॉजिटिव मोमेंटम देखा गया।
विज्ञापन


पैसेंजर और दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी
जनवरी 2025 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री ने जोर पकड़ा। बीते महीने 16% की बढ़ोतरी के साथ पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में वाहनों की कुल बिक्री 4,65,920 यूनिट्स रही। फाडा ने बताया कि बीते महीने कई डीलरों ने मांग में सुधार देखा। इसकी एक बड़ी वजह पिछले साल डीलरों के द्वारा गाड़ियों पर दी गई भारी छूट रही, जिसके कारण पुराने मॉडलों को बेचने और रजिस्ट्रेशन बढ़ाने में मदद मिली।

पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 15,25,862 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने बेची गई 14,65,039 यूनिट्स की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। फाडा ने अपनी रिपोर्ट में डीलर इन्वेंट्री के स्तर में सुधार के भी संकेत दिए हैं, जो लगभग पांच दिन घटकर 50-55 दिन रह गया है। यह आपूर्ति-मांग संतुलन में सुधार का संकेत देता है।
विज्ञापन


कैसी रही कमर्शियल वाहनों की सेल?
जनवरी में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 8 प्रतिशत बढ़कर 99,425 यूनिट्स हो गई। फाडा के मुताबिक, माल ढुलाई की उच्च दरों और यात्री वाहनों की मांग ने बढ़ावा दिया, लेकिन कई डीलरों ने कम कैश फ्लो, सख्त वित्तपोषण नीतियों और सुस्त उद्योगिक मांग (जैसे सीमेंट और कोयला) को मांग में बाधा बनने की एक बड़ी वजह बताया। जनवरी में ट्रैक्टर की बिक्री साल-दर-साल 5 प्रतिशत बढ़कर 93,381 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले महीने तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 1,07,033 यूनिट्स रही।

शहरों में बढ़ी वाहनों की मांग
शहरी क्षेत्रों में बिक्री साल-दर-साल आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों से आगे निकल गई, जो पिछले साल 4 प्रतिशत की तुलना में इस साल 5 प्रतिशत बढ़ी। फाडा ने कहा कि डीलरों ने नए मॉडल लॉन्च, शादी के मौसम की मांग और बेहतर वित्तपोषण को विकास के प्रमुख चालक बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि बढ़ती ब्याज दरों, ग्रामीण इलाकों में कैश फ्लो की कमी और बाजार अनिश्चितता के बारे में चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें